बाबासाहेब के विचारों पर बना है देश, रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे : राहुल गांधी

New Delhi, 14 अप्रैल . कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने Tuesday को भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि यह देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है. वे पूरी शक्ति के साथ आखिरी दम तक इनकी रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे.

राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने हमें सिर्फ संविधान नहीं, न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित एक सशक्त India का सपना दिया. लेकिन आज कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से बाबासाहेब की इस विरासत और हमारे संविधान को कमजोर करने में लगी हैं. लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है, अधिकारों को कुचला जा रहा है और समता की सोच पर हमला हो रहा है.”

उन्होंने आगे लिखा, “यह देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है. मैं पूरी शक्ति के साथ आखिरी दम तक इनकी रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा. हम सब मिल कर बाबा साहेब के सपनों के India को फिर से साकार करेंगे.” इसके साथ ही राहुल गांधी ने सभी को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर हम उस दूरदर्शी महापुरुष को नमन करते हैं, जिन्होंने India को उसकी नैतिक और संवैधानिक आत्मा प्रदान की. बाबासाहेब न सिर्फ India के संविधान के निर्माता थे, बल्कि स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लिए एक अथक योद्धा भी थे. ये वे मूल्य हैं जो ‘भारत’ के मूल विचार को परिभाषित करते हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “आज, जब संविधान एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा है, तब उनके शब्द और उनकी चेतावनियां एक नई और गहन प्रासंगिकता के साथ गूंज रही हैं. यह एक ऐसा क्षण है जो साहस और दृढ़ विश्वास की मांग करता है. हमें केवल उन्हें याद ही नहीं करना चाहिए, बल्कि हमें उठ खड़े होकर उनके की ओर से स्थापित हर सिद्धांत की रक्षा करनी चाहिए. उनकी ओर से सुनिश्चित किए गए हर अधिकार को सुरक्षित रखना चाहिए. इसके साथ ही, उन सभी मूल्यों को अक्षुण्ण रखना चाहिए जिनके लिए वे जिए और जिनके लिए उन्होंने संघर्ष किया.”

वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने हर एक भारतीय को संविधान के रूप में एक सुरक्षाकवच दिया, ​जो स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी है.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बाबासाहेब के अथक प्रयासों से वंचित वर्गों के सवाल हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान का अभिन्न हिस्सा बने. सबको समान अवसर, समान अधिकार और सबका कल्याण ही बाबासाहेब की विचारधारा का मूल है. संविधान के मूल्यों व बाबासाहेब के विचारों की रक्षा का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है. बाबासाहेब की जयंती पर उन्हें सादर नमन.”

डीसीएच/

Leave a Comment