पत्नी अंकिता कुंवर के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे मिलिंद सोमन

उज्जैन, 14 अप्रैल . Madhya Pradesh के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में Tuesday के दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली थी.

भस्म आरती का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं आए और Bollywood के फिट मॉडल और Actor मिलिंद सोमन भी अपनी पत्नी के साथ भस्म आरती का हिस्सा बने. Actor मिलिंद सोमन ने पत्नी के साथ भगवान शिव और नंदी महाराज का आशीर्वाद लिया.

Actor मिलिंद सोमन भी अपनी पत्नी अंकिता कुंवर के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नदी मंडपम में बैठकर भस्म आरती का आनंद लिया और फिर महाकाल के दर्शन किए. इस मौके पर कपल ट्रेडिशनल वियर में दिखा. आज के दर्शन की खास बात यह रही की क्योंकि आज बाबा को त्रिपुंड, त्रिशूल और हल्दी-चंदन से सजाया गया है. बाबा को चांदी का मुकुट अर्पित कर शृंगार को पूरा किया गया. Tuesday को बाबा का दिव्य दर्शन कर पूरा मंदिर परिवार महाकाल के जयकारों से गूंज उठा.

मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर भी बाबा की भक्ति में लीन दिखे. Actor का कहना है कि उनकी पत्नी की यहां आने की बहुत समय से इच्छा थी. यही कारण है कि बाबा ने हमें दर्शन का सौभाग्य दिया. बाबा के दर्शन के बाद बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और सोचा नहीं था कि मन इतना प्रसन्न हो जाएगा. महाकाल से सबके लिए खुशियां मांगी हैं क्योंकि खुशियां आज के समय में बहुत बड़ी चीज है.

बता दें कि मिलिंद 60 साल की उम्र में भी अपनी शानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. Actor फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा बनते हैं और social media के जरिए भी युवाओं को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वे भी 27 साल के थे तो सोना बहुत पसंद था और पूरे दिन बिस्तर पर अपना समय बिताते थे, लेकिन जब फिटनेस के बारे में सोचना शुरू किया, जब उनके पास कोई कोच या जिम नहीं था. वे रोजाना 10-15 मिनट एक्सरसाइज करते थे और यहीं से धीरे-धीरे अपनी बॉडी को समझना शुरू किया.

पीएस/एएस

Leave a Comment