टी20 ब्लास्ट : यॉर्कशायर ने नवीन-उल-हक की जगह हसन अली को किया टीम में शामिल

New Delhi, 14 अप्रैल . इंग्लैंड के काउंटी क्लब यॉर्कशायर ने आगामी टी20 ब्लास्ट सीजन के लिए Pakistan के इंटरनेशनल खिलाड़ी हसन अली को अपने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर साइन किया है. वह अनुभवी Pakistanी तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की जगह लेंगे, जो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

नवीन के दाहिने कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था. वह इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे और अब हेडिंग्ले में होने वाले यॉर्कशायर के मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे. नवीन-उल-हक की गैरमौजूदगी यॉर्कशायर के लिए एक झटका है. हालांकि, हसन अली का अनुभव यॉर्कशायर के लिए काफी काम आ सकता है.

31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने Pakistan के लिए 57 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और दुनियाभर की कई लीग में हिस्सा लिया है. इंग्लिश घरेलू क्रिकेट में उनका पिछला प्रदर्शन काफी शानदार रहा है.

उन्होंने 2023 से 2025 के बीच वॉरविकशायर क्लब के लिए तीन सीजन में 14.93 की औसत से 44 विकेट निकाले हैं. Pakistan सुपर लीग में भी वह जबरदस्त फॉर्म में हैं. उम्मीद है कि हसन पूरे ब्लास्ट ग्रुप स्टेज के दौरान यॉर्कशायर के साथ रहेंगे. वह वॉरविकशायर और लीसेस्टरशायर के खिलाफ दो काउंटी चैंपियनशिप मैच भी खेलेंगे, जिससे टीम को सभी फॉर्मेट में मजबूती मिलेगी.

यॉर्कशायर क्रिकेट के जनरल मैनेजर गैविन हैमिल्टन ने नवीन के न होने पर निराशा जताई, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि हसन अली टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करेंगे.

उन्होंने कहा, “हमें इस बात का दुख है कि नवीन इस साल हमारे साथ नहीं जुड़ पाएंगे, लेकिन हसन के रूप में हमें एक बेहतरीन विकल्प मिल गया है. उनके पास काफी अनुभव है और उनकी गेंदबाजी की कला टीम के लिए बहुत काम आएगी. हमें इस बात की बहुत खुशी है कि हम इतने कम समय में हसन जैसे बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर पाए और क्लब में हर कोई अगले महीने हेडिंग्ले में उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है.”

टी20 ब्लास्ट दुनिया की सबसे पुरानी घरेलू टी20 लीग है, जिसकी स्थापना 2003 में हुई थी और इसमें 18 टीमें शामिल हैं.

एसएम/एबीएम

Leave a Comment