तेलंगाना आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बातचीत करेगी सरकार

हैदराबाद, 24 अप्रैल . तेलंगाना में राज्य परिवहन सेवा से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के करीब 40,000 कर्मचारी काम से दूर रहे, जिसके कारण राज्य में ज्यादातर बसें डिपो में ही खड़ी रहीं.

इस बीच Government और हड़ताली कर्मचारियों के बीच बातचीत की उम्मीद भी बनी हुई है. उपChief Minister मल्लू भट्टी विक्रमार्क की अगुवाई में कैबिनेट की एक उपसमिति कर्मचारी नेताओं से बातचीत करने वाली है.

हालांकि, हड़ताल के बीच एक दर्दनाक घटना ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है. वारंगल जिले में प्रदर्शन के दौरान खुद को आग लगाने वाले आरटीसी ड्राइवर शंकर गौड़ (55) की Friday सुबह हैदराबाद के अपोलो डीआरडीओ अस्पताल में मौत हो गई. वह 80 प्रतिशत तक झुलस गए थे.

उनकी मौत के बाद मुथुपेट इलाके में तनाव फैल गया, जब कर्मचारी उनके शव को नरसंपेट डिपो ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां उन्होंने आत्मदाह किया था. Police ने इस कोशिश को रोक दिया, जिससे प्रदर्शनकारियों और Police के बीच झड़प हो गई.

इस दौरान विपक्षी दल India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता भी कर्मचारियों के समर्थन में सामने आए. Police ने बीआरएस नेता और पूर्व विधायक पेड्डी सुदर्शन रेड्डी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया.

स्थिति को देखते हुए राज्यभर के आरटीसी डिपो पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि नरसंपेट जैसी घटना दोबारा न हो. Thursday को कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी आत्मदाह की कोशिश की थी, लेकिन साथियों और Police ने उन्हें समय रहते रोक लिया.

शंकर गौड़ की मौत के बाद कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने आपात बैठक भी बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है.

तीसरे दिन भी सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित रहा. Governmentी और निजी कर्मचारी, छात्र और दैनिक मजदूर सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं.

हालांकि, टीजीएसआरटीसी का कहना है कि किराये की, निजी और इलेक्ट्रिक बसों के जरिए आंशिक सेवाएं चलाई जा रही हैं. हैदराबाद के महात्मा गांधी बस स्टेशन (एमजीबीएस) और जुबली बस स्टेशन (जेबीएस) से कुछ बसें चलाई जा रही हैं. पड़ोसी राज्यों (आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और Maharashtra) के लिए भी सीमित सेवाएं उपलब्ध हैं.

हड़ताल के कारण मेट्रो और एमएमटीएस ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. वहीं, Thursday शाम हुई कैबिनेट बैठक में Government ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने और संयम बनाए रखने की अपील की. Government ने भरोसा दिलाया कि बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान निकालने की पूरी कोशिश की जाएगी.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment