भाजपा नेताओं ने की ‘मन की बात’ की सराहना, बोले-पीएम मोदी ने सामाजिक सद्भाव और जन कल्याण के लिए किया प्रेरित

New Delhi, 26 अप्रैल . पीएम मोदी ने Sunday को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम का इंतजार हर महीने सभी लोगों को होता है. मन की बात कार्यक्रम से पीएम मोदी ने सामाजिक सद्भाव और जन कल्याण को प्रेरित करने का काम किया है.

छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा कि आज यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी ने विनायक सिटी में Prime Minister Narendra Modi के ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड सुना. इस अवसर पर पूर्व Chief Minister और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी उपस्थित थे.

उन्होंने कहा की पीएम Narendra Modi ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की एक विशेष उपलब्धि का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि विलुप्ति के कगार पर पहुंचे ब्लैक बक (काला हिरण) अब फिर से हमारे मैदानों में दौड़ रहे हैं. यह हमारी वन्यजीव संरक्षण नीतियों और समर्पित प्रयासों की जीत है. यह न केवल प्रकृति और विकास के संतुलन की हमारी नीति की सही दिशा को प्रमाणित करता है, बल्कि वनवासी क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय समुदायों के प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण में योगदान को भी रेखांकित करता है.

Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा कि साल 2017 में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Government ने बांस को पेड़ों की श्रेणी से हटा दिया, जिससे इसका इस्तेमाल करना आसान हो गया है. आज बांस के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं. बांस से हस्तशिल्प की चीजें तो बनाई जा ही रही हैं, लेकिन अब बांस को ‘न्यू एज फाइबर’ के तौर पर इस्तेमाल कर कपड़े तैयार किए जा रहे हैं जिससे टेक्सटाइल के क्षेत्र को मजबूती मिल रही है.

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से लोगों से लगातार जुड़े रहने के बावजूद Prime Minister ने कभी इस मंच का उपयोग Political चर्चा के लिए नहीं किया. उन्होंने हमेशा सकारात्मकता, सामाजिक सद्भाव और जन कल्याण को प्रेरित करने का काम किया है. इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर संपन्न हुआ है. यह कार्यक्रम जन आंदोलन बन चुका है. देशभर के सभी गांवों और शहरों में मन की बात को सुना जाता है. विश्व और देश के लोगों को भरोसा है कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पीएम मोदी उन लोगों की कहानी लेकर आते हैं, जो जमीनी स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई जानता नहीं है.

बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि Patna में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ सुना. Prime Minister के इस प्रेरणादायी संवाद में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए. भगवान गौतम बुद्ध के जीवन और उनके संदेश की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है और स्वयं पर विजय ही सबसे बड़ी विजय है.

कच्छ के रण में आने वाले फ्लेमिंगो पक्षियों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण के सुंदर उदाहरण को साझा किया, जो प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश देता है. India में पवन ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही तीव्र प्रगति पर प्रकाश डाला. आज देश की विंड एनर्जी क्षमता 56 गीगावॉट से अधिक हो चुकी है. Gujarat, तमिलनाडु, Maharashtra और Rajasthan जैसे राज्यों में रिन्यूएबल एनर्जी के विस्तार से युवाओं के लिए नए अवसर और रोजगार के मार्ग खुल रहे हैं.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजव सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लोगों ने सुना. इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी देशवासियों से सीधा संवाद करते हैं, जमीनी स्तर पर जिन्हें सफलता मिली, उनकी चर्चा करते हैं.

असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि Prime Minister लगातार देश के विकास, हमारी संस्कृति और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में India की प्रगति को उजागर करते हैं. आज भी उन्होंने विशेष रूप से पूर्वोत्तर के बारे में बात की और बांस उद्योग को बढ़ावा दिया. बांस क्षेत्र और इसकी संस्कृति ने इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई है और इसे वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है.

Rajasthan की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि आज ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड था और हर बार की तरह, हमें कई नई बातें सीखने को मिलीं. Prime Minister ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में क्या हो रहा है. किस तरह के नए प्रयोग किए जा रहे हैं और विभिन्न उत्पादों तथा चल रहे अभियानों के बारे में बात की.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment