
कराची, 26 अप्रैल . Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए 15-सदस्यीय महिला टीम घोषित कर दी है. Pakistanी वनडे टीम में पहली बार मोमिना रियासत को मौका दिया गया है. यह सीरीज 3 से 9 मई के बीच खेली जाएगी. यह सीरीज आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप 2025–2029 के चक्र का हिस्सा है.
ऑलराउंडर फातिमा सना टीम की कमान संभालेंगी, जिनका मकसद साउथ अफ्रीका के हालिया दौरे के बाद Pakistan के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है, जहां टीम को वनडे और टी20 दोनों सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.
जिम्बाब्वे के खिलाफ चुनी गई Pakistanी टीम में अनुभवी और नए चेहरों का मिश्रण है. आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग और सिदरा अमीन के साथ-साथ विकेटकीपिंग के लिए मुनीबा अली और नजीहा अल्वी शामिल हैं. गेंदबाजों में नाशरा संधू, रमीन शमीम और तस्मिया रुबाब को भी टीम में जगह दी गई है.
आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप की मौजूदा रैंकिंग में Pakistan दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. टीम ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में एक जीत दर्ज की थी.
दूसरी ओर, जिम्बाब्वे पहली बार ‘व्हाइट-बॉल’ (सीमित ओवरों की) सीरीज के लिए Pakistan का दौरा करने जा रहा है. मेहमान टीम अप्रैल के आखिर में कराची पहुंचेगी और वनडे सीरीज से पहले एक ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी.
Pakistan और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 3, 6 और 9 मई को वनडे मैच खेले जाने हैं. सभी मुकाबले कराची के नेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे. इसके बाद 12, 14 और 15 मई को इसी मैदान पर टी20 सीरीज के तीन मुकाबले आयोजित होंगे.
वनडे सीरीज के लिए Pakistanी महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), नाशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब.
–
आरएसजी