
Patna, 24 अप्रैल . बिहार की राजधानी Patna के पीरबहोर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है. अशोक राज पथ स्थित Patna कॉलेज के पास रमना रोड के नजदीक नए बने डबल डेकर पुल से एक अज्ञात 22 से 23 साल की युवती ने नीचे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की.
बताया जा रहा है कि जैसे ही आसपास मौजूद लोगों ने यह देखा कि लड़की डबल डेकर पुल से लगा रही है, तुरंत Police को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए Patna मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पी.एम.सी.एच.) में भर्ती कराया गया.
Patna टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है. लेकिन वह अभी पूरी तरह होश में नहीं है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. डॉक्टर लगातार उसकी देखभाल कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
Police के अनुसार, युवती के पास से कोई मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला है. सिर्फ एक सादा कागज मिला है, लेकिन उसमें भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है जिससे उसकी पहचान हो सके. इसी वजह से अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है.
डीएसपी ने बताया कि जैसे ही युवती होश में आएगी और अपनी जानकारी साझा करेगी, उसके परिजनों को तुरंत सूचना दी जाएगी. फिलहाल Police इस मामले को गंभीरता से जांच रही है और आसपास के इलाके के cctv फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
डॉक्टरों के मुताबिक, युवती के शरीर पर कुछ चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उसे इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया. Police हर एंगल से जांच कर रही है.
–
पीआईएम/एएस