
खम्मम, 27 अप्रैल . तेलंगाना के उपChief Minister मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने Monday को जनगणना 2027 के तहत आयोजित ‘स्व-गणना’ कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.
जानकारी के अनुसार उपChief Minister मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने खम्मम स्थित प्रजा भवन कैंप कार्यालय में सुबह ऑनलाइन माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर इस प्रक्रिया की शुरुआत का संदेश दिया.
उपChief Minister ने कहा कि जनगणना किसी भी राज्य और देश की योजना निर्माण प्रक्रिया का अहम आधार होती है. उन्होंने बताया कि ‘स्व-गणना’ जैसे डिजिटल माध्यमों के जरिए डाटा संग्रह करना न केवल आसान होगा, बल्कि इससे पारदर्शिता और सटीकता भी बढ़ेगी. उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से आगे आकर अपने और अपने परिवार के सही विवरण ऑनलाइन दर्ज करें.
मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि सही और अपडेट आंकड़े Government को योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद करेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि जनगणना 2027 के माध्यम से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर Governmentी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक अधिक सटीकता से पहुंचाया जा सकेगा. उनके अनुसार, यदि लोग अपनी जानकारी सही-सही दर्ज करते हैं, तो इससे विकास कार्यों की योजना बनाने में भी आसानी होगी.
उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें. Government की मंशा है कि इस प्रक्रिया में आम जनता की भागीदारी बढ़े और आंकड़ों की गुणवत्ता बेहतर हो.
इस कार्यक्रम के दौरान खम्मम के जिला कलेक्टर टी.एस. दिवाकर, मुख्य योजना अधिकारी श्रीनिवास और तकनीकी सहायक हिमवर्षा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने इस पहल को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया.
कार्यक्रम के जरिए राज्य Government ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने की दिशा में काम कर रही है.
–
एसएके/वीसी