
गांधीनगर, 27 अप्रैल . Gujarat के भरूच जिले में एक फैक्ट्री स्थल पर हुई कहासुनी के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा पर लगे आरोप और गंभीर हो गए हैं. BJP MP धवल पटेल ने आरोप लगाया कि विधायक ने एक आदिवासी पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की.
धवल पटेल ने आरोप लगाया कि विधायक चैतार वसावा के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह इस समय शर्तों के साथ जमानत पर बाहर हैं.
धवल पटेल ने कहा, ”उन्होंने अदालत की शर्तों का उल्लंघन किया है और हम उन्हें फिर से जेल भेजने की पूरी कोशिश करेंगे.”
यह पूरा मामला 23 अप्रैल को Gujarat के झगड़िया जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 16 मजदूर घायल हुए थे. बाद में इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें राकेश वसावा भी शामिल थे.
घटना के एक दिन बाद, राकेश वसावा के चचेरे भाई रोशन वसावा मुआवजे को लेकर चर्चा करने के लिए फैक्ट्री पहुंचे थे.
इसी दौरान चैतार वसावा अपने समर्थकों और कुछ अन्य घायल मजदूरों के परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और अधिक मुआवजे की मांग करने लगे.
social media पर वायरल एक वीडियो में फैक्ट्री गेट के पास विधायक और रोशन वसावा के बीच बहस होती दिख रही है, जो बाद में हाथापाई में बदल जाती है. इस दौरान Police अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन झगड़े को रोकने के लिए अन्य लोग बीच-बचाव करते नजर आए.
रोशन वसावा ने आरोप लगाया कि विधायक ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.
उन्होंने कहा, ”चैतार वसावा यहां लोगों को भड़काने आए थे. वे हमारी मदद के लिए नहीं, बल्कि पैसे निकालने आए थे. मैं किसी Political पार्टी से जुड़ा नहीं हूं. मैं सिर्फ अपने परिवार के लिए यहां आया था.”
उन्होंने यह भी कहा कि Police ने उन्हें किसी तरह का दबाव नहीं डाला और न ही उन्होंने किसी के कहने पर प्रतिक्रिया दी.
रोशन वसावा ने चेतावनी दी कि अगर कानून-व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी विधायक की होगी.
वहीं, विधायक चैतार वसावा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवारों के बुलाने पर न्याय दिलाने के लिए वहां गए थे.
उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें 16 मजदूर घायल हुए और दो की मौत हो गई. कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनमें कुछ 80 प्रतिशत तक जल चुके हैं.
विधायक ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन पीड़ित परिवारों से बात नहीं कर रहा था.
उन्होंने यह भी कहा कि वहां मौजूद कुछ बाहरी लोगों के कारण विवाद हुआ. कुछ ऐसे लोग भी वहां लाए गए जिनका पीड़ित परिवारों से कोई संबंध नहीं था. उन्होंने बहस शुरू कर दी और फिर Police की मौजूदगी में मुझसे झगड़ा किया.
उन्होंने बताया कि कंपनी ने मृतकों के परिवारों को 15 लाख रुपए मुआवजे की पेशकश की है, लेकिन घायल मजदूरों के लिए कोई सहायता नहीं दी गई है.
दूसरी ओर, धवल पटेल ने कहा कि Government और Police पहले से ही मामले में कार्रवाई कर रही हैं और मुआवजे को लेकर बातचीत चल रही थी, तभी विधायक ने हस्तक्षेप किया.
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने कहा कि मध्यस्थता केवल उन्हीं के जरिए होनी चाहिए.
–
एएमटी/डीकेपी