
Patna, 27 अप्रैल . बिहार एनडीए के नेताओं ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सत्तारूढ़ टीएमसी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे पूरे बंगाल में त्राहिमाम मचाए हुए हैं, बिना कटमनी के कोई उपाय नहीं है, उससे आम जनता त्रस्त है. इसलिए आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की Government बनने वाली है.
भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने से बात करते हुए कहा, “आज दूसरे और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. प्रथम चरण में भी जो मतदान हुआ, लोग में जो टीएमसी Government के प्रति, ममता बनर्जी के प्रति गुस्सा था, वो गुस्सा मतदान केंद्र पर जाकर वोट में तब्दील हुआ इसलिए 92-93 प्रतिशत वोट पड़े. दूसरे चरण में भी यही स्थिति होगी. बंगाल की आम जनता तृणमूल कांग्रेस से ऊब चुकी है.”
उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठिए और रोहिंग्याओं को सत्ता का संरक्षण देकर बंगाल में बसाया गया. आम जनता इससे भी त्रस्त है. इसलिए निश्चित रुप से बंगाल में विदाई (ममता बनर्जी की) तय है.
वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर कहा, “जिस तरह से अलग-अलग हिस्सों में हाथापाई और संघर्ष की स्थिति है, सभाओं में उत्तेजना पैदा करने की कोशिशें हैं, कहीं गोलियां चलाई जा रही हैं, इससे स्पष्ट है कि टीएमसी के कार्यकर्ता पूरी तरह से हताश हैं. उन्हें पता है कि अब टीएमसी की Government नहीं बनने जा रही है.”
राजीव रंजन ने कहा, “पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी को बहुत ही बड़ी संख्या में जीत मिलने जा रही है और दूसरे चरण में केवल Government बनाने का लक्ष्य नहीं है, दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से लंबे समय से बंगाल में काम किया है. मुकाबले में टीएमसी की Government के 15 वर्षों के कार्यकाल की जो असफलताएं हैं, जिस तरह की नाकामियां उनके हिस्से में हैं, निसंदेह बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी बढ़त मिलेगी.”
जदयू प्रवक्ता ने आगे कहा, “जो लंबे समय से पश्चिम बंगाल में अराजकता का साम्राज्य रहा है, अब उसका अंत बिल्कुल ही तय है.” बंगाल में बरामद 79 बमों के मामले पर उन्होंने कहा, “कार्रवाई में बड़ी संख्या में बम बरामद किए गए हैं, एक परिस्थिति जरूर बनी है कि ऐसे तत्वों के लिए चुनावों के दिन ज्यादा मतदाताओं को डराना अब आसान नहीं होगा. केंद्रीय बल अच्छा काम कर रहे हैं.”
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पश्चिम बंगाल में आतंक का दौर है. भाजपा जब आरोप लगाती थी, तो ममता बनर्जी भड़क जाती थीं. अब ‘इंडी’ गठबंधन के लोग सवाल उठा रहे हैं.”
–
डीसीएच/