एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप के लिए सूजौ पहुंची भारतीय टीम

New Delhi, 27 अप्रैल . India की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम Monday को एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप चीन 2026 से पहले चीन के सूजौ शहर पहुंच गई. इससे ठीक पहले टीम ने ग्रुरुग्राम में आयोजित एक कैंप में हिस्सा लिया था. 21 साल बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम 2 मई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

2 मई को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच शाम 5 बजे से पिच-8 पर खेला जाएगा. इसके बाद 5 मई को शाम 5 बजे पर पिच -4 पर जापान से भारतीय टीम का सामना होगा, जबकि 8 मई को दोपहर 1 बजे से पिच 8 पर लेबनान से टीम इंडिया की भिड़ंत होगी. ये सभी मैच सूजौ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर की पिच पर खेले जाएंगे.

हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें, और सभी ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी. क्वार्टर-फाइनल जीतने वाली चार टीमें फिर फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप मोरक्को 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी. एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप चीन 2026 का सीधा प्रसारण एएफसी एशिय कप यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा.

‘यंग टाइग्रेस’ Monday सुबह, 27 अप्रैल को सूजौ पहुंचीं, और शाम को अपना पहला ट्रेनिंग सेशन करेंगी.

जनवरी में नियुक्त किए गए इतालवी हेड कोच पामेला कोंटी की मार्गदर्शन में भारतीय टीम पिछले तीन महीनों से लगातार Bengaluru में ट्रेनिंग कैंप कर रही है. अंडर-17 टीम के रूप में India ने फरवरी में सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता था. इसके बाद मार्च में यांगून में म्यांमार के खिलाफ दो मैत्री मैचों में जीत दर्ज की.

इस महीने की शुरुआत में टीम ने सोची में रूस के खिलाफ तीन फ्रेंडली मुकाबले खेले. हालांकि India तीनों मैच हार गया, लेकिन एशियन प्रतियोगिता से पहले मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने का यह अनुभव टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ.

रूस से लौटने के बाद, ‘यंग टाइग्रेस’ ने चीन जाने से पहले 20 से 26 अप्रैल तक गुरुग्राम में अपना ट्रेनिंग कैंप जारी रखा.

एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप चीन 2026 के लिए India की 23-सदस्यीय टीम:

गोलकीपर: मुन्नी, सूरजमुनि कुमारी, तंफासाना देवी कोंजेंगम.

डिफेंडर: अभिस्ता बासनेट, अलीना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेद लाकड़ा, जोयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बड़ाईक, तानिया देवी टोनंबम.

मिडफील्डर: अल्वा देवी सेनजम, बोनिफिलिया शुल्लई, जुलान नोंगमैथेम, ओलिविया चानू निंगथौजम, प्रितिका बर्मन, रेडिमा देवी चिंगखामायूम, थंडामोनी बास्की.

फॉरवर्ड: अनुष्का कुमारी, अन्विता रघुरामन, जोया, पर्ल फर्नांडीस, वैलैना फर्नांडीस.

आरएसजी

Leave a Comment