Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

तमिलनाडु: नीट परीक्षा से पहले छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

तमिलनाडु: नीट परीक्षा से पहले छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

कृष्णागिरी, 21 जून . नीट-यूजी परीक्षा से पहले तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक छात्र के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. यह दावा किया जा रहा है कि छात्र कथित तौर पर Sunday को होने वाली नीट परीक्षा में फेल होने के डर से तनाव में था. फिलहाल, Police मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी सामने आई कि 20 वर्षीय छात्र वेत्रियानंदम कृष्णागिरी जिले के होसुर इलाके का रहना वाला था. वह परिवार का छोटा बेटा था और पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. बताया गया कि Saturday दोपहर में जब उसकी मां दुकान गई हुई थीं. पिता काम के लिए घर से बाहर थे. उसी दौरान वेत्रियानंदम ने कथित तौर पर घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

यह भी बताया गया कि छात्र पिछले तीन साल से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह अब तक दी गई सभी परीक्षाओं में असफल रहा. Sunday को होने वाली नीट परीक्षा में फेल होने के डर से कथित तौर पर वह तनाव में था.

छात्र का एक तथाकथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने माता-पिता के लिए भावुक संदेश लिखा. छात्र ने अपने बहन और भाई के भविष्य को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की. छात्र ने कथित सुसाइड नोट में लिखा कि नीट परीक्षा के डर से वह पिछले एक महीने से ठीक से सो नहीं पा रहा था. उसने अपनी मां, पिता और बड़े भाई के नाम लिखी चिट्ठी में कहा है कि इस बार भी फेल होने के डर से वह गलत फैसला ले रहा है.

छात्र की मौत के बाद Police मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की. फिलहाल, Police इस घटना के सही कारण का पता लगाने में जुटी है.

इससे पहले, हैदराबाद में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. Police के अनुसार, मियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली शेख सना (19) नीट की तैयारी कर रही थी. उसके पिता शेख जाफर हुसैन कुवैत में काम करते हैं, जबकि उसकी मां लगभग 10 दिन पहले आंध्र प्रदेश के प्रोड्डटूर गई थीं.

Police की शुरुआती जांच से पता चला कि सना ने पिछले साल भी यह परीक्षा दी थी, लेकिन वह पास नहीं हो पाई थी. बाद में उसने लंबे समय तक कोचिंग ली और पिछले महीने हुई परीक्षा में शामिल हुई. वह Sunday को होने वाली दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

बताया जा रहा है कि Saturday को नाश्ते के बाद सना अपने कमरे में चली गई. उसकी बहनों को लगा कि वह परीक्षा की तैयारी कर रही है, लेकिन जब वह शाम तक बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खोला और अपनी बहन को फंदे से लटका हुआ पाया. दुपट्टे से फंदा लगाकर जान देने वाली इस छात्रा ने अंग्रेजी में एक नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.

–

डीसीएच/

Share