Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

पीएम मोदी की खालसा दीवान गुरुद्वारे में मौजूदगी को प्रवासी भारतीय समुदाय ने बताया ‘ऐतिहासिक’

पीएम मोदी की खालसा दीवान गुरुद्वारे में मौजूदगी को प्रवासी भारतीय समुदाय ने बताया ‘ऐतिहासिक’

मनीला, 17 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को फिलीपींस की राजधानी मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे के नए सिरे से निर्माण और सुधार कार्य में पंज प्यारों की अगुवाई में आधारशिला रखी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय मौजूद थे. ने कुछ लोगों से बात की. सभी ने पीएम मोदी की मौजूदगी को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया.

बाबा मनमोहन सिंह ने कहा, “हमारे लिए ऐतिहासिक पल है. सिखों का मान बढ़ा है. हमारे पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारे के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी गई. पीएम मोदी हमेशा हमसे बड़े प्यार और सम्मान से मिलते हैं. आज भी उन्होंने कहा कि जो भी आप कहेंगे वो हम आगे करेंगे.”

फिलीपिंस इंडियन कॉमर्स एंड वेल्फेयर सोसाइटी इंक. (एफआईसीडब्ल्यूएसआई) के संस्थापक अध्यक्ष और गुरुद्वारा खालसा दीवान समिति के प्रमुख मनजिंदर “जेम्स” कुमार के अनुसार, “India के बाहर साउथ ईस्ट में ये पहला गुरुद्वारा साहिब है. 19वीं सदी में था अब पीएम मोदी का आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. सभी यहां पर उत्सुक थे. Prime Minister ने जैसे मत्था टेक और नियम निभाए उसे देख कर हम काफी खुश हैं. पीएम मोदी के आने से पंजाबी समुदाय में हर्षोल्लास है.”

गुरुद्वारे पहुंची वंदना गुरनानी ने कहा, “ये गुरुद्वारा हमारा स्प्रिचुअल होम है. हम एहसानमंद हैं. पीएम मोदी ने नींव रखी. उनसे मिलने और देखने का मौका मिला, हम बहुत खुश हैं. हम फिलीपींस में रहने वाले भारतीयों के लिए अभूतपूर्व पल रहा. ये हमारी खुशकिस्मती है कि हम उनसे मिल पाए. सभी से बहुत अच्छे से बात की. हमें वो जमीन से जुड़े व्यक्ति लगे.”

इंडिया बिजनेस फोरम के अध्यक्ष दिलीप तिवारी के लिए भी ये ऐतिहासिक पल था. उन्होंने कहा, “हम काफी उत्सुक हैं…ये बाहरी लोगों के लिए छोटा सा इवेंट होगा, लेकिन हम भारतीयों के लिए बड़ा उत्सव है. पीएम मोदी हमारे लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर यहां आए ये हर्ष का विषय है. हजारों आना चाहते थे लेकिन आ नहीं पाए.”

India की रहने वाली प्रिया के लिए भी ये ऐतिहासिक मौका था. बोलीं, “हम खुद को खुशकिस्मत समझते हैं कि इस अवसर के साक्षी बन पाए. पीएम की मौजूदगी से माहौल खुशनुमा हो गया और बहुत आध्यात्मिक सा हो गया. सही मायने में मनीला ब्लेस्ड है. गुरुद्वारा साहिब भी बेहद खास है. ये समुदाय की एकता को प्रदर्शित करता है. गुरुद्वारा तो हमेशा से ही सेवा भाव के लिए जाना जाता है.”

मनीला में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस छात्र भी पहुंचे. सबने एक सुर में कहा कि अपने देश के पीएम को अपने सामने देखना गौरव की बात थी.

30 साल से मनीला में रह रहे भारतवंशी प्रकाश सचनंदानी काफी उत्साहित दिखे. उनके मुताबिक, “जो सपने में देखा आज वो पूरा हो गया. हम सोचते थे कि India के पीएम से मिलेंगे और आज मिल भी लिए. खुशी की सीमा नहीं है, मेरा रोम-रोम रोमांचित है.”

Prime Minister Monday को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मनीला पहुंचे. वो 23वें आसियान-India शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में शामिल होंगे. शेड्यूल काफी व्यस्त है, लेकिन इसी में से समय निकाल उन्होंने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण कार्यक्रम की आधारशिला रखी. इसके बाद पीएम ने एक्स पोस्ट पर कहा कि इस पुराने गुरुद्वारे में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वे खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं.

परियोजना के वित्तपोषण और निर्माण की निगरानी के लिए सिख और सिंधी समुदाय के प्रतिनिधियों को रखा जाएगा. 15 से 20 सदस्यों वाली समिति का गठन किया जाएगा.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि इस अवसर पर सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

खालसा दीवान गुरुद्वारे की स्थापना वर्ष 1901 में हुई थी. इसे 1903 में औपचारिक रूप से संगठित किया गया और 1924 में खालसा दीवान के नाम से पंजीकृत किया गया. यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह 100 साल से ज्यादा समय से India और फिलीपींस के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है.

–

केआर/

Share