टी20 वर्ल्ड कप: रिंकू सिंह की बहन को उम्मीद, पाकिस्तान के खिलाफ भैया करेंगे चौके-छक्कों की बरसात

New Delhi, 15 फरवरी . India और Pakistan के बीच Sunday को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है. देशभर में India की जीत के लिए प्रार्थना की जा रही है. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा को उम्मीद है कि उनका भाई इस मैच में चौके-छक्कों की बरसात करेगा और टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम करेगी.

नेहा सिंह ने ‘ ’ से कहा, “हमारा पूरा परिवार इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित है. हमें उम्मीद है कि इस मैच में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेंगी. रिंकू भैया भी चौके-छक्कों की बरसात करेंगे. मैं भारतीय टीम को इस मुकाबले के लिए शुभकामनाएं देना चाहती हूं. आज महाशिवरात्रि भी है.”

पश्चिम बंगाल के बेहाला में India की जीत के लिए यज्ञ किया गया. भले ही खराब मौसम इस मुकाबले में रुकावट डाल सकता है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि India ही इस मुकाबले को अपने नाम करेगा.

Rajasthan स्थित भरतपुर से एक क्रिकेट फैन ने इस महामुकाबले को लेकर कहा, “आज इंडिया बनाम Pakistan मैच है. क्रिकेट फैंस इस बड़े मुकाबले का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. खबर है कि वहां मौसम खराब है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह साफ हो जाएगा. India इस मुकाबले को जीतेगा.”

मराठी एक्टर प्रभाकर मोरे ने कहा, “जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो India का पलड़ा भारी रहता है. भारतीय खिलाड़ी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में मजबूत हैं, जिससे पूरा एंटरटेनमेंट होता है. महा शिवरात्रि की छुट्टी होने की वजह से फैंस परिवार और दोस्तों के साथ बड़ी स्क्रीन पर इस मैच का लुत्फ उठाएंगे.”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों को जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर मौजूद है. वहीं, Pakistanी टीम भी शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी है, लेकिन नेट रन रेट में कमी की वजह से यह टीम दूसरे पायदान पर मौजूद है.

दोनों देश अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 8 बार आमने-सामने आए हैं, जिसमें 7 मैच टीम इंडिया ने जीते, जबकि Pakistan ने साल 2021 में इकलौती जीत हासिल की थी.

आरएसजी

Leave a Comment