
कोलकाता, 15 फरवरी . पश्चिम बंगाल के बिधाननगर में Police ने सिम बॉक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 9 मशीनें, 2500 से अधिक एक्टिव सिम कार्ड और कई मोबाइल समेत अन्य उपकरण मिले हैं.
Police सूत्रों के मुताबिक, बिधाननगर Police कमिश्नरेट ने खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. टीम ने कोलकाता के पास राजारहाट इलाके के हटियारा में एक इमारत पर छापा मारा और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया. Police सूत्रों के मुताबिक, यह बाहर से आम लोगों का फ्लैट लग रहा था, लेकिन अंदर गैर-कानूनी तरीके से एडवांस्ड टेलीकॉम ऑपरेशन चलाए जा रहे थे.
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, उस फ्लैट से गैर-कानूनी तरीके से India में इंटरनेशनल कॉल कनेक्ट किए जा रहे थे. एडवांस्ड सिम बॉक्स डिवाइस के जरिए, विदेश से आने वाली वीओआईपी कॉल्स को लोकल या डोमेस्टिक कॉल्स में बदलकर सीधे इंडियन नेटवर्क पर भेजा जाता था. इस वजह से गैर-कानूनी इंटरनेशनल गेटवे एक्सचेंज और टेलीकॉम रेगुलेटरी सिस्टम को पूरी तरह से बायपास किया जा रहा था. Police सूत्रों के मुताबिक, इससे Government को रेवेन्यू का भारी नुकसान हो रहा था.
छापेमारी के दौरान Police ने गैंग के एक सदस्य, आरोपी अबीर शेख उर्फ मोनिरुल इस्लाम साजिब को फ्लैट के अंदर रंगे हाथों पकड़ लिया. जांचकर्ताओं ने दावा किया कि आरोपी कई सिम बॉक्स डिवाइस को एक्टिव हालत में चला रहा था. शुरुआती पूछताछ में, उसने रैकेट में शामिल होने की बात कबूल कर ली.
Police का शुरुआती अंदाजा है कि यह गैंग किसी बड़े अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन का सोर्स, सिम कार्ड इकट्ठा करने का तरीका और इसमें कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है.
बिधाननगर Police इस गैंग के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है. बिधाननगर कमिश्नरेट के इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह के गैर-कानूनी सिम बॉक्स ऑपरेशन से न सिर्फ टेलीकॉम रेवेन्यू को नुकसान हो सकता है, बल्कि नेशनल सिक्योरिटी के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो सकता है. इसमें और कौन-कौन शामिल है, यह पता लगाने के लिए गहरी जांच चल रही है.
–
डीसीएच/