
Lucknow, 26 जून . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले ने भाजपा के ‘दानभक्त’ होने के दावों की पोल खोल दी है और यह प्रकरण पार्टी के कथित कारनामों की सिर्फ शुरुआत है. साथ ही उन्होंने इस्तीफों, केयर फंड और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों का भी जिक्र करते हुए भाजपा Government पर निशाना साधा.
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने social media मंच एक्स पर लिखा कि भाजपा का लंकाकांड, अयोध्या में ही होगा. आखिर ‘दानभक्तों’ का मुखौटा उतर ही गया क्योंकि प्रभु की अलौकिक शक्ति ने अपना चमत्कार दिखा ही दिया. ये Government तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते हैं. ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ से आहत जनता कटाक्ष करते हुए कह रही है कि भाजपाई कह रहे हैं कि हमने कहा था कि ‘इस्तीफा’ नहीं होता, हमने इस्तीफा नहीं ‘त्यागपत्र’ दिया है.
उन्होंने आगे लिखा कि अभी तो शुरुआत है, अब तो केयर फंड के साथ-साथ अनरजिस्टर्ड लोगों को अपने कुकृत्यों का हिसाब भी देना होगा. भगवान के ऑडिट से ‘भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा. नीट के छात्र कह रहे हैं कि जब इस्तीफे शुरू हो गए हैं तो ‘लीकाधिपति’ का भी करवा दीजिए.
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है. उसकी लोकतंत्र और संविधान में कोई आस्था नहीं है. भाजपा जनता से हार गई तो सांसद खरीदने की योजना बना रही है ताकि भारतीय संविधान में मनमाने संशोधन करने में सफल हो सके. इस तरह हिटलर भी जबरदस्ती बहुमत हासिल कर तानाशाह बन बैठा था.
सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है. 2027 में भाजपा को प्रदेश की सत्ता से हटाकर लोकतंत्र बचाना है. यूपी ही देश को बचा सकता है. उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने की ताकत रखती है. भाजपा Government में वोट चोरी, चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी हो रही है. भाजपा केन्द्रीय बलों को लगाकर वोट चोरी करती है. मंदिरों में चढ़ावा चोरी हो रहा है. भाजपा भगवान से भी नहीं डरती है. भगवान श्रीराम की कृपा से Samajwadi Party ने चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी की आवाज उठायी.
उन्होंने कहा कि इस Government में हर विभाग और कार्य में अनियमितताएं सामने आ रही हैं. पुलों, सड़कों और पानी की टंकियों का बेहद घटिया निर्माण हुआ. भ्रष्टाचार के कारण कुछ भी टिकाऊ नहीं है. प्रदेश की जनता अब भाजपा Government को भी टिकने नहीं देगी. जनता प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनाने जा रही है. लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए 2027 में Samajwadi Party की Government जरूरी है, नहीं तो उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव देश का अंतिम चुनाव होगा.
—
विकेटी/एमएस