Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

फिल्म ‘बेताब’ के 43 साल पूरे होने पर सनी देओल ने अपने अभिनय सफर को किया याद

फिल्म ‘बेताब’ के 43 साल पूरे होने पर सनी देओल ने अपने अभिनय सफर को किया याद

Mumbai , 5 अगस्त . Actor सनी देओल ने अभिनय की दुनिया में 43 साल पूरे कर लिए हैं. Wednesday को Actor ने social media के जरिए अपनी डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ के 43 साल पूरे होने पर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया.

Actor ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ को-स्टार अमृता सिंह भी नजर आ रही हैं. सनी देओल ने अपनी इस पोस्ट के जरिए उन सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके सफर में साथ दिया.

Actor ने लिखा, “43 साल पहले, बेताब से सिनेमा में मेरा सफर शुरू हुआ था. मुझे जो प्यार मिला और आज भी मिल रहा है, वह मेरी सबसे बड़ी ताकत है. हर याद, हर फिल्म और हर उस इंसान का शुक्रगुजार हूं, जो इस सफर का हिस्सा रहा है. आने वाले कई सालों, और कहानियों और प्यार का इंतजार है.”

साल 1983 में रिलीज हुई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘बेताब’ से Actor सनी देओल के साथ Actress अमृता सिंह ने भी करियर की शुरुआत की थी. राहुल रवैल द्वारा निर्देशित और राहुल देव बर्मन (आर.डी. बर्मन) के संगीत से सजी यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. यह फिल्म साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी, जिसके बाद सनी देओल और अमृता सिंह रातों-रात स्टार बन गए थे.

मूवी रिलीज होने के साथ-साथ इसके संगीत ने भी इतिहास रचा था, जिसे आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था. ‘जब हम जवान होंगे और जाने कहां गए वो दिन’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं.

यह फिल्म एक क्लासिक लव स्टोरी थी, जिसमें सनी (एक साधारण पृष्ठभूमि का युवा) और रोमा (एक अमीर घराने की घमंडी लड़की) के बीच की प्रेम कहानी को दिखाया गया था, जिसमें अहंकार और वर्ग-भेद की दीवारों को पार करते हुए उनका प्यार परवान चढ़ता है.

राहुल रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म का लेखन जावेद अख्तर ने किया था, जबकि विक्रम सिंह दहल और धर्मेंद्र इसके निर्माता थे. फिल्म में सनी देओल, अमृता सिंह, शम्मी कपूर, प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

–

एनएस/एएस

Share