Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

पिता को याद कर भावुक हुए हिमेश रेशमिया, बोले- नाम मेरा है, काम पापा का है

पिता को याद कर भावुक हुए हिमेश रेशमिया, बोले नाम मेरा है, काम पापा का है

पिता को याद कर भावुक हुए हिमेश रेशमिया, बोले- नाम मेरा है, काम पापा का है

Mumbai , 12 नवंबर . सूरज बड़जात्या की आगामी पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की पूरी टीम हिमेश रेशमिया के शो ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में गए थे. शो के दौरान हिमेश रेशमिया फिल्म के एक गाने के पीछे की कहानी बताते हुए अपने पिता को याद कर इमोशनल नजर आए.

दरअसल, फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सभी गाने हिमेश रेशमिया ने कंपोज किए हैं.

हिमेश रेशमिया के इमोशनल होने पर आयुष्मान ने कहा, “मैं ये कहना चाहता हूं कि हिमेश रेशमिया की आंखों में आंसू हैं. इनको इमोशनल मैंने पहली बार देखा है.”

हिमेश ने जवाब में बताया कि गाने बनाते वक्त उन्हें अक्सर अपने पिता की याद आ जाती है. उन्होंने कहा, “नहीं, जब भी मैं ये गाना बनाता हूं, सूरज जी को भी पता है कि मुझे मेरे पिता की कितनी याद आती है. मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं. आज मेरा नाम है, लेकिन काम पिता जी का है.”

निर्देशक सूरज पंचोली ने आगे फिल्म के टाइटल के पीछे की कहानी बताई. उन्होंने बताया कि जब हिमेश ने पूछा कि ‘मोल’ शब्द कहां से आया, तो उन्होंने मीरा जी के भजन का जिक्र किया, जिसमें गिरधर को प्यार और भक्ति के साथ अपनाया गया है. उन्होंने कहा कि एक बातचीत के दौरान उन्हें ‘ये प्रेम मोल लिया’ टाइटल सूझा और फिर हिमेश ने इस पर धुन बनाई.

हिमेश ने कहा, “सूरज जी को मैंने देखा है, सूरज जी जिस तरह से समझाते हैं, इतना इंटरैक्टिव है और जो गाना है, वो सरस्वती माता की कृपा है, लोगों का प्यार है, आशीर्वाद है. बहुत-से दोस्तों और पूरी मीडिया का आशीर्वाद है, सबका प्यार है. क्योंकि ये जो नोट्स हैं, ये सब अकेले टैलेंट से नहीं, कोई ऊपरवाले का आशीर्वाद है.”

आयुष्मान ने भी हिमेश के घर जाकर ये धुन सुनने का किस्सा याद किया और बताया कि वो पल उन्हें कितना छू गया था. उन्होंने कहा, “मैं हिमेश जी के घर गया था और कंपोजिशन सुनी थी. हिमेश जी की आंखों में और मेरी आंखों में आंसू थे. ये हिमेश जी कहते हैं कि पापा ने किया. मैंने भी दो साल पहले अपने पिता को खोया है, तो मैं समझ सकता हूं कि पापा का आशीर्वाद कितना मायने रखता है.”

सूरज बड़जात्या ने फिल्म के म्यूजिक को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बारे में भी बात की. निर्देशक ने कहा कि उन्होंने कभी किसी गाने को रिलीज से पहले इतना प्यार मिलते हुए नहीं देखा.

हिमेश ने भी इसी बात को दोहराया और पिछली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के बाद की उम्मीदों पर बात की.

उन्होंने कहा कि जहां पिछली फिल्म की कामयाबी से उम्मीदें थीं, वहीं ‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिल रहा प्यार और सराहना जबरदस्त रही है. उन्होंने म्यूजिक को खास बनाने के लिए अपने माता-पिता के आशीर्वाद, पूरी फिल्म टीम और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया.

–

एनएस/एएस

Share