दूध के दाम बढ़ने से आम जनता की जेब पर बढ़ेगा बोझ, ग्राहकों ने जताई नाराजगी

Ahmedabad, 12 नवंबर . दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है. रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल दूध के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि दूध ऐसी जरूरी वस्तु है, जिसका इस्तेमाल हर घर में होता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए दूध की जरूरत अधिक होती है. ग्राहकों ने Government से दूध के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की है.
दूध खरीदने पहुंचे नीरज ने कहा कि दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा. अभी कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करनी चाहिए थी. अगर एक-दो महीने बाद दाम बढ़ाए जाते तो लोगों को कुछ राहत मिल सकती थी.
उन्होंने कहा कि वह रोजाना दूध खरीदते हैं और आज जब दूध लेने पहुंचे तो कीमत बढ़ी हुई मिली. जो लोग प्रतिदिन दूध का इस्तेमाल करते हैं, उनके बजट पर इसका असर जरूर पड़ेगा. आम जनता की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दूध के दाम नहीं बढ़ाए जाने चाहिए.
वहीं, एक अन्य ग्राहक ने कहा कि सुबह के समय लगभग हर घर में दूध की जरूरत होती है. लोग चाय बनाने से लेकर बच्चों के लिए दूध खरीदते हैं. ऐसे में कीमत बढ़ने का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है.
उन्होंने कहा कि दूध जरूरी वस्तु है, इसलिए लोग मजबूरी में बढ़े हुए दाम पर भी इसे खरीद रहे हैं. Government को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और दूध की कीमतें कम करवानी चाहिए, ताकि आम लोगों पर आर्थिक बोझ कम हो सके.
डेयरी संचालक ने बताया कि दूध की सभी किस्मों के दाम अभी नहीं बढ़ाए गए हैं. Friday से सभी प्रकार के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि आज उनके पास दूध की जो खेप आई थी, वह पुरानी कीमतों वाली थी. इसलिए उसमें दाम नहीं बढ़ाए गए. नई खेप आने के बाद बढ़ी हुई कीमतें लागू हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि कीमतों में बदलाव को लेकर दुकानदार भी कुछ नहीं कर सकते.
दूसरी ओर, दूध के दाम बढ़ने से दुकानदार भी परेशान हैं. एक दुकानदार ने कहा कि धीरे-धीरे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है. ऑनलाइन दूध बेचने वाली कंपनियां ग्राहकों को दो रुपये कम कीमत पर दूध उपलब्ध करा रही हैं, जबकि स्थानीय दुकानदारों को महंगी दर पर दूध बेचना पड़ रहा है.
एक अन्य दुकानदार ने कहा कि दूध के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ेंगी. दूध हर घर की जरूरत है. सुबह चाय बनाने से लेकर बच्चों के पोषण तक में इसका इस्तेमाल होता है. कीमत में चार रुपये की बढ़ोतरी से गरीब परिवारों के लिए बच्चों को नियमित दूध पिलाना भी मुश्किल हो सकता है. दुकानदारों और ग्राहकों ने Government से मांग की है कि दूध की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.
–
एसएके/एएस


