Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है : Union Minister गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 12 नवंबर . Union Minister गिरिराज सिंह ने ‘उत्तर प्रदेश चुनाव- 2027’ से पहले जेएनयू प्रोफेसर विवाद, नोटबंदी और ओवैसी-चंद्रशेखर की पार्टियों के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ ही Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा, “इनको जेएनयू के प्रोफेसर का उत्पीड़न नहीं दिखाई दे रहा है. शायद राहुल गांधी का चश्मा खराब हो गया है. अब तो यही कहा जाएगा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐसे ही लोगों की जमात कांग्रेस को बना दिया गया है. कांग्रेस की Government में देश की आर्थिक स्थिति क्या थी? जब 2014 में पीएम Narendra Modi आए तो उस समय देश की आर्थिक स्थिति क्या थी? आज पूरी दुनिया देश की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है.”

गिरिराज सिंह ने कहा, “वर्ल्ड बैंक से लेकर आईएमएफ तक देख रहे हैं कि पूरी दुनिया में पेट्रोल की कीमत कितनी बढ़ी और India में क्या हुआ? पूरी दुनिया देख रही है कि चिप से लेकर शिप तक India बना रहा है. डिफेंस में एक्सपोर्ट कर रहा है. अगर ये गिरती हुई अर्थव्यवस्था है तो मुझे यह स्वीकार है.”

Union Minister ने कहा, “मेरा मानना है कि मुगलों ने हिंदू सनातनियों को जातियों में बांटा था. जवाहर लाल नेहरू ने आकर हिंदुओं को जातियों में खड़ा किया. आज ये स्थिति हो गई है कि हर जाति का Politicalरण केवल सनातन में हो रहा है. दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय में कट्टरवादियों का एकीकरण हो रहा है. तीसरी ओर ईसाइयों का विस्तार हो रहा है. एक ओर कोशिश की जा रही है कि हिंदुओं को जातियों में बांटो, हर जाति का Politicalरण करो और मुसलमानों का वोट India के राष्ट्रवाद के खिलाफ हो.”

–

एसडी/एबीएम

Share