बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है: सुकांत मजूमदार

कोलकाता, 1 मई . Union Minister और BJP MP सुकांत मजूमदार ने Friday को दावा किया कि बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की Government बनने वाली है. जो बंगाल से बाहर रहते हैं, वो भी यहां आकर ममता बनर्जी के खिलाफ मतदान करके गए हैं.

सुकांत मजूमदार ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को बड़ी जीत मिलने जा रही है. स्ट्रांग रूम विवाद पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी मान चुकी है कि वे विपक्ष में बैठने वाले हैं. विरोधी पक्ष वाला मोड ऑन हो चुका है. ममता बनर्जी मान चुकी हैं कि वे विरोधी दल का नेतृत्व करने वाली हैं.

Union Minister ने कहा कि टीएमसी के जितने भी आरोप हैं, उन सभी का चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया है. ममता बनर्जी की Government में भ्रष्टाचार की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि ये Chief Minister और उनके कैबिनेट के लोग तय करेंगे कि आगे क्या करना है. उन्होंने कहा कि जहां भी ऐसी कोई बात सामने आएगी, वहां Government सख्त कार्रवाई करेगी.

सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस्लामिक कट्टरपंथ बंद होना चाहिए. इस पर पहले से टिप्पणी करना ठीक नहीं है. हमारी Government बन जाने पर Chief Minister और कैबिनेट मंत्री तय करेंगे, लेकिन ये पक्का है कि बंगाल से इस्लामिक कट्टरपंथ को खत्म करना है. उन्होंने कहा कि जो अच्छे लोग अपने धर्म को मानते हैं, उनको उसी हिसाब से मानना चाहिए. कट्टरता स्वीकार नहीं है.

बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र Government के साथ मिलकर बीएसएफ को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. जल्द से जल्द फेंसिंग का काम पूरा करेंगे. आने वाले समय में भाजपा की Government डिडेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट का पालन करेगी.

बंगाल में हिंसा न हो, इसके लिए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शाह ने बताया है कि दो महीने तक केंद्रीय बलों की तैनाती बंगाल में रहने वाली है. भाजपा Government लोकतंत्र को पश्चिम बंगाल में लाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की ही Government बनने जा रही है. भाजपा की Government बनने के बाद टीएमसी पार्टी नहीं रहेगी. Chief Minister को लेकर उन्होंने कहा कि वे तो पार्लियामेंट्री कमेटी तय करेगी.

एसडी/वीसी

Leave a Comment