
वाशिंगटन, 16 जुलाई . भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने वर्तमान हालात में भारत-यूएस की मजबूत साझेदारी को अहम बताया. उनके अनुसार, वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका को India के साथ अच्छे संबंध बनाने होंगे.
वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले सुब्रमण्यम ने से बातचीत में कहा कि वाशिंगटन को New Delhi के साथ मजबूत साझेदारी बनाए रखनी चाहिए और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करना चाहिए.
उन्होंने कहा, ” हमें भारत-अमेरिका के बीच मजबूत संबंध बनाए रखने होंगे. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करें और उन देशों का मुकाबला करें जो खुद को हमारे प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश करते हैं.”
सुब्रमण्यम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वाशिंगटन और New Delhi के बीच संबंधों को और मजबूत करना है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को अपने किसी भी सहयोगी देश को अलग-थलग नहीं करना चाहिए.
उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य ध्यान भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने पर है. हम किसी भी सहयोगी देश को अलग-थलग नहीं करना चाहते.”
वहीं, ट्रंप प्रशासन पर भारत-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया. उनके अनुसार, टैरिफ और अन्य नीतिगत कदमों से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में कोई मदद नहीं मिली है.
उन्होंने कहा “इस प्रशासन की विदेश नीति पूरी तरह विफल रही है और इसने भारत-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचाया है.”
डेमोक्रेट सांसद ने कहा, “उन्होंने सिर्फ India ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अमेरिका के संबंधों को नुकसान पहुंचाया है.”
सुब्रमण्यम President डोनाल्ड ट्रंप और Prime Minister Narendra Modi के बीच हुई बैठक के बाद भारत-अमेरिका संबंधों की स्थिति से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे.
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बैठक से दोनों देशों के संबंध बेहतर हुए हैं, तो उन्होंने कहा कि अन्य देशों के प्रति ट्रंप प्रशासन का रवैया लगातार एक जैसा नहीं रहा.
उन्होंने कहा, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि President किस मूड में उठते हैं.”
सांसद ने ट्रंप प्रशासन द्वारा Pakistan और वहां के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ बढ़ते संपर्क पर भी चिंता जताई.
उन्होंने कहा, “मैं असीम मुनीर और Pakistan में हो रही घटनाओं को लेकर अपनी चिंता को कई बार सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर चुका हूं.”
उन्होंने कहा, “आखिरकार हमें अपने सहयोगियों से भी जवाबदेही तय करनी होगी. इसमें Pakistan भी शामिल है और वहां लोकतंत्र के साथ जो कुछ हुआ है, उस पर भी सवाल उठने चाहिए.”
सांसद ने एक बार फिर ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि टैरिफ और अन्य फैसलों ने द्विपक्षीय संबंधों की गति बनाए रखना और कठिन बना दिया है.
उन्होंने कहा, “President द्वारा लगाए गए टैरिफ और उनके कुछ अन्य कदम भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने के लिहाज से उत्पादक साबित नहीं हुए हैं.”
पिछले दो दशकों में India और अमेरिका के बीच रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ा है. दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय बैठकें होती रही हैं और वे ऑस्ट्रेलिया तथा जापान के साथ क्वाड मंच के माध्यम से भी सहयोग करते हैं.
सुहास सुब्रमण्यम वर्ष 2025 से वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उत्तरी वर्जीनिया में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग रहते हैं. यह क्षेत्र प्रौद्योगिकी क्षेत्र के पेशेवरों, उद्यमियों और संघीय Governmentी कर्मचारियों का भी प्रमुख केंद्र माना जाता है.
–
केआर/