
Lucknow, 17 मार्च . सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी Government में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हुए अखिलेश यादव समेत विपक्ष को जमकर घेरा.
अखिलेश यादव द्वारा देश में गैस की किल्लत पर दिए गए बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव के घर में सिलेंडरों की क्या कमी है? अगर वे ऐसा दावा करते हैं, तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके यहां कोई समस्या है. देश में कहीं भी गैस या एलपीजी की कमी नहीं है. यह Government को बदनाम करने की एक कोशिश मात्र है. जहां भी निरीक्षण किए जा रहे हैं, Samajwadi Party के नेताओं के ठिकानों में 50, 250 या यहां तक कि 500 सिलेंडर भी मिल रहे हैं.”
कांशीराम को India रत्न देने की मांग पर राजभर ने आगे कहा, “अगर मायावती ऐसा कह रही हैं, तो वे खुद उनकी उत्तराधिकारी थीं. मायावती का कहना तो जायज है. लेकिन अगर कांग्रेस ऐसे दावे कर रही है, तो सिर्फ राजनीति का हिस्सा है. क्योंकि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर को India रत्न से सम्मानित नहीं किया था. अब वे सत्ता से बाहर होने के कारण ही कांशीराम को India रत्न देने की बात कर रहे हैं. कांशीराम ने पिछड़े और शोषित वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम किया है, उनकी वजह से आज मैं भी यहां तक पहुंचा हूं.”
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा आरएसएस को ‘देश का सबसे भ्रष्ट संगठन’ बताने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “जब आपकी Government सत्ता में थी, तब आपने इसकी अनुमति क्यों दी? आपको इनकी मान्यता रद्द कर देनी चाहिए थी. 60 वर्षों तक, जब आपकी पार्टी ने राज्य और देश पर शासन किया, तब आपने कोई ध्यान नहीं दिया. आपने यह नहीं देखा कि वे भ्रष्ट हैं या बेईमान. लेकिन अब, केंद्र में सत्ता में आने के बाद, आपको अचानक भ्रष्टाचार दिखाई देने लगा है.”
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “कांशी राम की जयंती पर एक सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य वंचित, शोषित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नौकरी के अवसरों के बारे में जागरूक करना था. लोगों को केंद्र और राज्य Government की योजनाओं के बारे में जानकारी रखने और अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.”
–
ओपी/एएस