Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

उमरिया में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 वर्षीय मासूम समेत 4 की मौत

उमरिया में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 वर्षीय मासूम समेत 4 की मौत

उमरिया, 9 जुलाई . Madhya Pradesh के उमरिया जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 पर Thursday को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. उमरिया कोतवाली क्षेत्र के भरौला गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और 3 वर्षीय मासूम समेत 4 की मौत हो गई.

कार अनूपपुर जिले से अमरकंटक की ओर जा रही थी. भरौला के समीप पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक तीन वर्षीय बच्चा शामिल है. एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही उमरिया कोतवाली Police मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला. Police ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक को हादसे का कारण माना जा रहा है.

डॉक्टर जय कुमार ने को बताया कि अनूपपुर जिले से गाड़ी चित्रकूट के लिए जा रही थी. उसमें पांच लोग सवार थे. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. तीन डेड बॉडी अस्पताल में आ चुकी है, एक व्यक्ति अभी गाड़ी में ही फंसा है, जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है. एक घायल शख्स की स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है, शायद उसका सर्वाइकल फ्रैक्चर है.

–

पीआईएम/वीसी

Share