सनातन संस्कृति में जल का विशेष महत्व: सीएम मोहन यादव

राजगढ़, 30 जून . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में पांच तत्वों और उसमें खासकर जल का विशेष महत्व बताया गया है. उन्‍होंने Tuesday को राजगढ़ जिले के भैंसवा माता क्षेत्र में प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे चरण के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया.

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में पंच तत्वों, विशेष रूप से जल का विशेष महत्व है. हमारे यहां हर पवित्र कार्य जल के साथ ही होता है. प्रसिद्ध कवि रहीम ने भी पानी की महत्ता बताई.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास है. सबसे पहले पृथ्वी पर जलचर आए. जल से ही जीवन है. जल तत्व में सभी तत्व समाहित हैं. हम जब जल संरचनाओं को देखते हैं तो हमारा मन आनंद से भर जाता है. हमारे पूर्वजों ने जल के महत्व को समझा और निरंतर जल संरचनाओं का निर्माण किया. आज हमारा दायित्व है कि हम उन सब का संरक्षण करें एवं उन्हें सहेजें.

उन्‍होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन का अभियान चलाया जा रहा है. Madhya Pradesh में भी गत 3 वर्षों से यह अभियान वृहद रूप से जन सहयोग से चलाया जा रहा है और बड़ी संख्या में जल संरचनाओं का संरक्षण एवं पुनरुद्धार किया गया है.

सीएम ने कहा कि इस साल अलनीनो के प्रभाव से कम वर्षा का अनुमान है, इसलिए प्रदेश में अमृत सरोवर रैन वॉटर हार्वेस्टिंग, नदी संरक्षण जैसे जल स्रोतों के संरक्षण कार्य निरंतर जारी रहेंगे. गत 19 मार्च से लगभग 100 दिन प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रदेश में जल संवर्धन के 10 हजार 514 करोड़ की लागत से 3 लाख 63 हजार कार्य कराए गए. इन कार्यों में भरपूर जन समर्थन एवं जन सहयोग मिला है.

पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में अब तक हुए सभी कार्य प्रामाणिकता के साथ हुए है. इस साल बारिश के मौसम में कम वर्षा का अनुमान है इसलिए जल संचयन और जल स्त्रोतों का संरक्षण निरंतर जारी रखना आवश्यक है. हम सभी को पानी की एक-एक बूंद संचित कर भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना है. राज्य Government और सभी अधिकारी-कर्मचारी जनभागीदारी से जल संरक्षण के प्रयास कर रहे हैं.

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment