पटना में रिश्वत लेते प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

Patna, 30 जून . बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने Tuesday को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Patna जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, चैनपुर (सम्पतचक) के प्रधानाध्यापक कुणाल प्रियदर्शी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुताबिक, Patna जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के गवसपुर निवासी अरुण कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रधानाध्यापक कुणाल प्रियदर्शी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में सफल 152 विद्यार्थियों के अंक प्रमाण-पत्र एवं विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र (सीएलसी) जारी करने के लिए प्रति छात्र 400 रुपये की दर से रिश्वत की मांग कर रहे थे. इस आधार पर कुल 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी.

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया. जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए जाने पर निगरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद Police उपाधीक्षक विन्ध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन कर कार्रवाई की गई.

पूर्व निर्धारित योजना के तहत निगरानी ब्यूरो की टीम ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, चैनपुर, सम्पतचक स्थित प्रधानाध्यापक के कार्यालय में जाल बिछाया. जैसे ही कुणाल प्रियदर्शी ने परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई. ब्यूरो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद उसे विशेष न्यायालय , निगरानी, Patna में पेश किया जाएगा. मामले में आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 76वीं प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें 71 ट्रैप कांड शामिल हैं, जिनमें अब तक 70 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है. इन मामलों में अब तक 27 लाख रुपये से ज्यादा की रिश्वत राशि बरामद की गई है.

ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 101 ट्रैप कांड दर्ज किए गए थे, जिनमें 37,80,300 रुपये की रिश्वत राशि बरामद हुई थी. ब्यूरो ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment