
New Delhi, 27 सितंबर . टीवी और अब Bollywood की दुनिया में धमाल मचा रही Actress मौनी रॉय को यूं तो कई रोल्स के लिए जाना जाता है. जहां उन्होंने करियर की शुरुआत में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया, तो ‘देवों के देव… महादेव’ में सती बनकर लोगों के बीच पहचान बनाई, लेकिन असली लोकप्रियता उन्हें ‘नागिन’ सीरियल से मिली.
वह नागिन के किरदार से घर-घर में पहचानी जाने लगीं. जिस Actress ने नागिन बनकर लोगों के मन में एक खौफ पैदा किया, वो असल जिंदगी में खुद नागों से डरती हैं. सांपों के प्रति उनका डर बचपन से ही है और इसका खुलासा उन्होंने फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में किया.
दरअसल, हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ मौनी रॉय के नए घर गई थीं. वहीं दोनों के बीच खूब सारी बातें हुईं. बातचीत के दौरान मौनी ने बताया कि वह बचपन से ही सांपों से बहुत डरती हैं. उन्होंने कहा, “लोग सोचते हैं कि मैंने नागिन का रोल किया है तो मुझे सांपों से प्यार होगा, लेकिन सच इसके बिल्कुल उल्टा है. मुझे सांपों से बहुत डर लगता है.”
मौनी ने सीरियल ‘नागिन’ के दिनों को याद करते हुए बताया कि शूट के दौरान उन्हें असली सांपों के साथ नहीं, बल्कि वीएफएक्स और डमी सांपों के साथ शूट करना पड़ता था. फिर भी जब भी उन्हें सांप जैसा कुछ भी दिखता था तो वह घबरा जाती थीं.
उन्होंने मजाक में कहा कि सेट पर लोग उन्हें चिढ़ाते भी थे कि खुद नागिन हैं और सांप से ही डर रही है. 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जन्मी मौनी ने ‘नागिन’ से पहले और बाद में कई यादगार किरदार निभाए हैं. ‘गोल्ड’, ‘मेड इन चाइना’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में जूनून के किरदार ने उन्हें Bollywood में एक अलग पहचान दिलाई.
28 सितंबर को मौनी 40 साल की हो जाएंगी. उनका यह डर वाला किस्सा social media पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट कर रहे हैं कि यह जानकर हैरानी हुई कि ऑन-स्क्रीन सबसे खतरनाक नागिन ऑफ-स्क्रीन इतनी डरपोक है. फराह खान के इस व्लॉग के बाद मौनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और उनका क्यूट डर फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
मौनी को पहला बड़ा ब्रेक 2007 में एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिला, जिसमें उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया. इसके बाद उन्होंने ‘कस्तूरी’, ‘देवों के देव…महादेव’ जैसे शोज किए. ‘महादेव’ में सती के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. लेकिन असली स्टारडम उन्हें 2015 में आई एकता कपूर की ही सीरीज ‘नागिन’ से मिला. शिवन्या और शिवांगी के डबल रोल में मौनी ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. ‘नागिन’ और ‘नागिन 2’ ने उन्हें टेलीविजन की सबसे महंगी और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार कर दिया.
टीवी पर सफलता के बाद मौनी ने बड़े पर्दे का रुख किया. 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से उन्होंने Bollywood डेब्यू किया. फिल्म हिट रही और मौनी की एक्टिंग को सराहा गया. इसके बाद वह ‘मेड इन चाइना’, ‘रॉ’, और आयान मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में जूनून के नेगेटिव किरदार में नजर आईं, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दी.
–
केके/वीसी