‘अपराध नहीं नरसंहार’, छपरा में मुख्य गवाह पंकज राय की हत्या पर बोले पप्पू यादव

छपरा, 30 जून . बिहार के छपरा में वकील पिता-पुत्र डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज राय की हत्या के बाद Political बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस घटना को लेकर बिहार Government और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पंकज राय की हत्या को केवल अपराध नहीं बल्कि ‘नरसंहार’ करार दिया.

पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह हत्या पूरे सिस्टम की विफलता का नतीजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही आपराधिक गिरोह कई घटनाओं में शामिल रहा और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही थीं और इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई.

पप्पू यादव ने कहा, “बिहार में अपराध और भय का माहौल बढ़ रहा है. पिछले कुछ वर्षों में जातिगत हिंसा को बढ़ावा मिला है. पहले भी देश और बिहार में धार्मिक और जातीय तनाव की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन मौजूदा हालात चिंताजनक हैं.”

उन्होंने कहा, “छपरा में पिछले एक साल के दौरान कई बड़ी हत्याएं हुई हैं और वर्चस्व तथा जमीन विवाद जैसे कारणों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.” उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

वहीं, मृतक पंकज राय की पत्नी अंजलि कुमारी ने भी Police व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, “परिवार की ओर से कई बार Police से सुरक्षा की मांग की गई थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली.” उन्होंने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है.

अंजलि कुमारी ने बताया कि परिवार को पहले से खतरे की आशंका थी. उन्होंने कहा कि Police को शादी समारोह में गोलीबारी की आशंका के बारे में जानकारी दी गई थी. उनके अनुसार, पंकज राय की तबीयत खराब थी और वह कहीं जाने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन बाद में उन्हें सूचना मिली कि उन्हें गोली मार दी गई है.

उन्होंने कहा कि परिवार ने कई बार Police अधिकारियों को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी थी. अंजलि ने Government से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की और कहा कि उनके दो छोटे बच्चे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिली तो परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment