राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग, कारसेवक संतोष दुबे ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

अयोध्या, 30 जून . राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े कारसेवक संतोष दुबे ने President द्रौपदी मुर्मु के नाम ज्ञापन भेजकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने और राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने जिला अधिकारी के माध्यम से President को ज्ञापन सौंपते हुए ट्रस्ट की संरचना में बदलाव और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई.

समाचार एजेंसी से खास बातचीत में संतोष दुबे ने कहा कि उन्होंने President को भेजे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े चोरी, गबन और जमीनों की खरीद-फरोख्त के मामलों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा, ये सब गैंगस्टर टाइप के लोग हैं. इनकी एक टीम है, कई दर्जन लोग चंदा चोरी मामले में शामिल हैं.

संतोष दुबे ने कहा कि इसमामले का खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है, लेकिन जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वे अब भी बाहर घूम रहे हैं. इन गैंगस्टरों को जेल जाना चाहिए. इनके बाहर रहते हुए Police सही इन्वेस्टिगेशन कर नहीं सकती. एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि एसआईटी का जो काम है, वह तो पूरा हो चुका है. लीपापोती कर दी गई. असल आरोपियों तक वो पहुंचे ही नहीं हैं.

संतोष दुबे ने President से मांग करते हुए कहा कि सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का पुनर्गठन कर उसमें चारों शंकराचार्यों और शहीद कारसेवकों के परिजनों को शामिल किया जाए. ट्रस्ट में आईएएस, आईपीएस, नेता, विधायक, सांसद, Chief Minister और Prime Minister जैसे पदों से जुड़े लोगों की आवश्यकता नहीं है. यह ट्रस्ट बलिदानियों और साधु-संतों का होना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनमें चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव तथा अन्य संबंधित लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराएं लगाई जाएं. साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई कर सभी आरोपियों को जेल भेजने की मांग भी President से की.

पीएसके/वीसी

Leave a Comment