Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मानवीय रुचि,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया: जेजू विमान हादसे की जांच का आदेश, एयरपोर्ट कॉरपोरेशन और परिवहन मंत्रालय पर पुलिस की छापेमारी

दक्षिण कोरिया: जेजू विमान हादसे की जांच का आदेश, एयरपोर्ट कॉरपोरेशन और परिवहन मंत्रालय पर Police की छापेमारी

सोल, 11 अगस्त . दक्षिण कोरिया में 2024 का जेजू एयर विमान हादसा बेहद घातक हादसों में से एक माना जाता है. कुल 179 विमान सवारों की इसमें मौत हो गई थी. अब Government ने उस हादसे की जांच का आदेश दिया है.

योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि Police ने Tuesday को कोरिया एयरपोर्ट्स कॉरपोरेशन (केएसी), परिवहन मंत्रालय और बुसान क्षेत्रीय विमानन कार्यालय में छापेमारी की. अधिकारियों ने हादसे से जुड़े अहम दस्तावेज और अन्य सबूत जुटाने के लिए यह कार्रवाई की.

29 दिसंबर 2024 को मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जेजू एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दक्षिण कोरिया के सबसे घातक विमान हादसों में शामिल इस दुर्घटना की जांच अब इस बात पर भी केंद्रित है कि संबंधित Governmentी और विमानन एजेंसियों ने अपनी जिम्मेदारियां सही तरीके से निभाईं या नहीं.

Police की विशेष जांच टीम के अनुसार, छापेमारी का मकसद उन दस्तावेजों और सामग्रियों को हासिल करना है, जो हादसे से पहले और बाद में संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई की पड़ताल में मदद कर सकते हैं.

जांच के दायरे में 45 लोग हैं, जिन पर पेशेवर लापरवाही के कारण मौत या चोट पहुंचाने के संदेह में कार्रवाई की जा रही है. Police ने संकेत दिया है कि जांच के आधार पर उन पर गंभीर सार्वजनिक आपदा पैदा करने से संबंधित अतिरिक्त आरोप भी लगाए जा सकते हैं.

कोरिया एयरपोर्ट्स कॉरपोरेशन दक्षिण कोरिया के अधिकांश प्रमुख घरेलू हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है, हालांकि इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इसके दायरे में नहीं आता. इसलिए केएसी और विमानन प्रशासन से जुड़े रिकॉर्ड जांच के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.

Police अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मुआन एयरपोर्ट पर दुर्घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था, आपात प्रतिक्रिया और संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं में कहीं ऐसी चूक तो नहीं हुई, जिसने हादसे के परिणाम को और गंभीर बनाया.

हादसे के बाद से ही दक्षिण कोरिया में विमानन सुरक्षा व्यवस्था और मुआन एयरपोर्ट की तैयारियों को लेकर सवाल उठते रहे हैं. नई छापेमारी से संकेत मिलता है कि जांच एजेंसियां अब केवल विमान दुर्घटना के तकनीकी कारणों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि संभावित प्रशासनिक और पेशेवर लापरवाही की जिम्मेदारी भी तय करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

–

केआर/

Share