Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध

पाकुड़ में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पाकुड़ में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पाकुड़, 6 अगस्त . Jharkhand में पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागढ़िया गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. Police उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Police के अनुसार, आरोपी अबरास अंसारी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है और Wednesday को ही अपने गांव लौटा था. देर रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी गुलचेहरा बीबी (करीब 21-22 वर्ष) और सास मेंजा बीबी (करीब 45-50 वर्ष) से विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने धारदार हथियार से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के समय घर में मौजूद दंपति की सात वर्षीय बेटी ने Police को बताया कि उसके पिता ने पहले मां और नानी से झगड़ा किया और फिर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद घर में मौजूद बच्चे रोने-चिल्लाने लगे. उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था.

सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार Police बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर Thursday को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पाकुड़ के एसडीपीओ कुमार गौरव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना की वजह घरेलू विवाद सामने आई है. हालांकि, Police सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. Police के अनुसार, आरोपी कोलकाता में मजदूरी करता है और उसके जल्द गिरफ्तार होने की उम्मीद है.

–

एसएनसी/एसके

Share