
Mumbai , 14 अप्रैल . Mumbai के दादर में एक शख्स की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले को लेकर Police जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 9:30 बजे मृतक की पत्नी के सामने ही हुई. मृतक की पहचान अंकुश अंबोरकर के रूप में हुई.
Police के मुताबिक, अंकुश अंबोरकर दादर में अपने एक दोस्त से मिलने गए थे. इसी दौरान उनके पुराने दुश्मन गौरव सनस नाम के शख्स ने उन्हें रोक लिया. पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, और इसके बाद मामला मारपीट में बदल गया. गौरव सनस पर आरोप है कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंकुश पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए.
आरोपियों ने सड़क पर ही अंकुश को बार-बार पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के समय अंकुश की पत्नी, प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर के पास सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रही थीं. जब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई तो वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचीं और पति को बचाने की कोशिश में जुट गईं.
पत्नी ने किसी तरह अपने पति को हमलावरों से छुड़ाया, लेकिन तब तक उन्हें गंभीर चोटें लग चुकी थीं. घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और अंकुश को केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पत्नी की शिकायत के आधार पर दादर Police ने गौरव सनस और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है.
बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों पहले साथ में कोई काम करते थे, लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों अलग हो गए थे. हालांकि दोनों के बीच विवाद चल रहा था और मारपीट भी हो चुकी थी. इस मामले की Police में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी.
–
एएमटी/एबीएम