संविधान लोहे की तलवार, इसे बचाना हमारा संकल्प: अखिलेश यादव

Lucknow, 14 अप्रैल . भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी Lucknow के हजरतगंज चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने का हमारा संकल्प है. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने हजारों वर्षों के शोषण के खिलाफ सामाजिक न्याय की जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी प्रासंगिक है.

उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे, चाहे इसमें साल लगें या सदी. अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि Lok Sabha चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने 400 सीटें जीतने पर संविधान बदलने की बात कही थी.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान किया, जिससे संविधान सुरक्षित रह सका. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान केवल कागजी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोहे की तलवार है. यह हमें सुरक्षा देता है, न्याय दिलाता है और बराबरी का अवसर प्रदान करता है.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा Government के दौरान कई स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया.

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के 50 जिलों में ऐसी घटनाएं हुईं, लेकिन Government ने इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा जनता को भ्रमित करने के लिए विभिन्न घोषणाएं और बजट का सहारा लेती है, लेकिन प्रदेश की जनता अब उनके ‘छल और षड्यंत्र’ को समझ चुकी है और उनके बहकावे में नहीं आएगी.

विकेटी/एमएस

Leave a Comment