रांची: जमीन कारोबारी की हत्या का आरोपी शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

रांची, 22 अप्रैल . Jharkhand की राजधानी रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या के आरोपी शूटर सत्यम पाठक और Police के बीच Wednesday सुबह मुठभेड़ हो गई. पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हुई इस Policeिया कार्रवाई में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी है. Police ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

रांची में Tuesday को ओटीसी मैदान के पास भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यम पाठक को हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान उसने Police को बताया कि वारदात में प्रयुक्त हथियार उसने कांके डैम के पास छिपाकर रखा है.

Police के अनुसार, Wednesday सुबह जब एक टीम उसे लेकर हथियार बरामद करने पहुंची तो उसने एक Policeकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में Police ने गोलियां चलाईं, जो अपराधी के पैरों में लगीं. सत्यम पाठक रांची Police की हिट लिस्ट में शामिल एक कुख्यात अपराधी है.

Police के अनुसार, वह धुर्वा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह की हत्या में भी शामिल था.

बता दें कि 7 जुलाई 2024 को धुर्वा बस स्टैंड के पास वेद प्रकाश सिंह को अपराधियों ने गोली मारी थी, जिनकी बाद में एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. सत्यम पाठक उसी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. Police जांच में यह बात सामने आई है कि Tuesday को हुई भार्गव सिंह की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता विजय टेटे है.

Police ने उसे वारदात के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था. विजय ने ही भार्गव सिंह की हत्या के लिए सत्यम पाठक को बतौर शूटर हायर किया था.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment