पश्चिम बंगाल का चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे: शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 27 अप्रैल . भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर Monday को दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत की Government बनाने वाली है.

New Delhi में से बातचीत के दौरान भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर तंज कसा.

उन्होंने कहा कि आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और यह साफ है कि पश्चिम बंगाल की जनता शोर-शराबे और हंगामे के बावजूद टीएमसी के जाल में नहीं फंसने वाली है. हम यह चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे, और टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. बिहार में राजद का जो हश्र हुआ था, बंगाल में टीएमसी का भी वही हश्र होने वाला है.

भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें यह एहसास हो गया है कि भाजपा सत्ता में आ रही है, जबकि टीएमसी सत्ता से बाहर जा रही है. नतीजतन यह देखते हुए कि पहले चरण में वह कितनी पिछड़ गई थीं, वह दूसरे चरण में अपने लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए ही इस तरह के बयान दे रही हैं. उनका इरादा जनता को भड़काना है. कोई डिटेंशन सेंटर नहीं बनाया जाने वाला है, फिर भी वह जान-बूझकर इस मुद्दे को उठा रही हैं. बंगाल की जनता पीएम मोदी के विकास एजेंडे के साथ है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी पार्टी है. टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरगना बन गई है. पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. अब वे चाह रहे हैं कि पीएम मोदी पर हमला हो, कांग्रेस पार्टी देशविरोधी है.

उन्होंने कहा कि देश का नागरिक कभी नहीं चाहेगा कि चुने हुए पीएम पर हमला हो. कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से पीएम मोदी को नहीं हरा सकती है तो कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ समूह बनाकर पीएम के खिलाफ साजिश करने का प्रयास कर रही है. इसीलिए, देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष में बिठाया है, देश की जनता विपक्ष करारा जवाब देगी.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment