
Mumbai , 28 अप्रैल . 71 साल की उम्र में जहां लोग अपने काम से आराम लेकर जीवन को सुकून से जीने के बारे में सोचते हैं, वहीं Actor अनुपम खेर पहले से ज्यादा एक्टिव हो चुके हैं.
वे न सिर्फ फिल्म, थिएटर और सोशल वर्क कर रहे हैं, बल्कि अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं. 71 की उम्र में Actor की जिम वीडियो किसी को भी प्रेरित कर सकती है.
अनुपम खेर social media पर अपनी बातों से फैंस को मोटिवेट करते रहते हैं. इस बार उन्होंने जिम वीडियो पोस्ट कर फैंस को हैरान कर दिया है. Actor वीडियो में शर्टलेस होकर रेजिस्टेंस एक्सरसाइज कर रहे हैं. Actor का कहना है कि यह वीडियो उन्हें उस वक्त प्रेरित करती है, जब उनका व्यायाम करने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है.
अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “व्यायाम करने से न सिर्फ मेरा शरीर मजबूत होता है, बल्कि मेरा मन भी शांत होता है. इससे मुझे शांति का अनुभव होता है, मेरा ध्यान और भी केंद्रित होता है. इससे एक ऐसा अनुशासन मिलता है जो व्यायाम सत्र समाप्त होने के काफी समय बाद तक मेरे साथ रहता है.”
अनुपम खेर का मानना है कि एक्सरसाइज की वीडियो युवाओं को भी स्वास्थ्य के प्रति भी लोगों को प्रेरित करती हैं क्योंकि कभी-कभी लगता है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना सभी का दायित्व है. उन्होंने लिखा, “कभी-कभी, प्रतिबद्धता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं होती… यह एक ऐसा वादा बन जाता है जो आप पूरी दुनिया के सामने करते हैं.”
Actor अपनी बातों से लेकर अपने मॉर्निंग कोट्स से भी लोगों को प्रेरित करते हैं. वे जिंदगी को सही तरीके से जीने के तरीके भी बताते हैं और बुरे समय में कैसे खुद को संभालना है, ऐसे विषयों पर भी खुलकर बात करते हैं. उन्होंने बीते दिन ही लिखा था, “फूंक मारने से दीपक बुझ जाता है, लेकिन अगरबत्ती नहीं! क्योंकि जो महकता है, उसे कोई भी बुझा नहीं सकता और जो जलता है, वह खुद-ब-खुद बुझ जाता है.”
बता दें कि फिलहाल Actor अपने म्यूजिकल थिएटर शो ‘जाने-पहचाने अनजाने’ के शो में बिजी हैं. उनके शो दिल्ली से लेकर Bengaluru तक में आयोजित किए जा रहे हैं. इससे पहले Actor ऑटोबायोग्राफी शो ‘कुछ भी हो सकता है’ को लेकर सुर्खियों में थे.
–
पीएस/एएस