सम्राट चौधरी बहुत ही मेहनती और प्रतिबद्ध नेता हैं : संजय सेठ

रांची, 14 अप्रैल . केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है और उनकी तारीफ की है.

उन्होंने Tuesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुनकर एक अच्छा कदम उठाया गया है. वो एक प्रतिबद्ध और मेहनती नेता हैं, मैंने उन्हें काफी करीब से देखा है.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस सुशासन की नींव नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में बिहार में रखी थी, उसे सम्राट चौधरी बखूबी आगे बढ़ाने का काम करेंगे. मुझे उन पर पूरा भरोसा है.

उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. वो एक मेहनती नेता हैं. उनके अंदर हमेशा से ही बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता देखने को मिली है. मुझे पूरा विश्वास है कि वो आगामी दिनों में दोहरी गति से बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर करने का काम करेंगे. वो कभी बिहार के विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि मैंने सम्राट चौधरी के साथ काम किया है. मैंने उन्हें करीब से देखा है कि वो बिहार के लोगों के हितों के बारे में कितना सोचते हैं. उन्होंने हमेशा यही सोचा है कि कैसे प्रदेश के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाए. ऐसी स्थिति में मुझे पूरा विश्वास है कि वो आगामी दिनों में इसी तरह से बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे. उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हमने देखा है कि वे कैसे जनता से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर भी गंभीर हो जाते हैं. इसके बाद तत्काल उस समस्या के निवारण का निर्देश देते हैं. यह एक बहुत अच्छी चीज है, जिसे मैंने करीब से उनके अंदर देखा है. वे हमेशा से ही जनता के हितों को लेकर प्रतिबद्ध रहे हैं.

एमएस/

Leave a Comment