
New Delhi, 21 अप्रैल . Mumbai इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने Gujarat टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ Monday को मिली 99 रनों की बड़ी जीत के बाद टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा की आईपीएल में पहली सेंचुरी को अब तक की सबसे बेहतरीन शतकीय पारी बताया.
Gujarat टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर Mumbai इंडियंस 44 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी. हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए नमन धीर के साथ 52 रनों की साझेदारी निभाई. वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर उन्होंने 38 गेंदों में 81 रनों की शानदार साझेदारी निभाई, जिसके चलते Mumbai इंडियंस 199 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही.
Mumbai इंडियंस द्वारा अपने social media अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, “हम मुश्किल में थे, लेकिन हमने खुद को उससे उबारा. हमने सब्र रखा और वह स्कोर (199/5) बनाने के लिए बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.” उन्होंने शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर के दिखाए गए धैर्य की ओर इशारा किया.
तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली और आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया. युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए जयवर्धने ने कहा, “हमने कुछ ओवरों को बड़ा बनाया. मैंने जितनी भी सेंचुरी देखी है, उनमें से तिलक की यह शतकीय पारी सबसे बेहतरीन रही.” एमआई के कोच ने गेंदबाजों को भी जीत का श्रेय दिया.
उन्होंने युवा तेज गेंदबाज कृष भगत के प्रयासों की तारीफ की. इसके साथ ही अश्विनी कुमार की गेंदबाजी को भी सराहा. उन्होंने कहा, “कृष (कृष भगत) ने शुरुआत में शानदार प्रयास किया. टीम में वापसी कर रहे अश्विनी का प्रदर्शन भी बहुत बढ़िया रहा.” जयवर्धने ने बड़ी जीत में फील्डिंग के रोल को भी अहम बताया. उन्होंने कहा कि टीम ने बड़े मैदान पर शायद सबसे बेहतरीन फील्डिंग करने का प्रयास किया.
–
एसएम/डीकेपी