
New Delhi, 21 अप्रैल . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा को विराट बहुमत मिलेगा और पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की Government बनेगी.
New Delhi में प्रवीण खंडेलवाल ने से बातचीत में Chief Minister ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के कार्यकाल में सिर्फ एक वर्ग को लेकर ही शासन किया है, जिसके कारण बंगाल की जनता में भारी रोष है. उसी गुस्से और आक्रोश को यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपने शब्दों से स्पष्ट किया है. चुनाव में टीएमसी का सूपड़ा साफ होगा और विराट बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की Government बनेगी.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि उन पर उम्र का असर दिखाई दे रहा है और उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. देश के Prime Minister के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है. ऐसा कभी भी इतिहास में नहीं हुआ होगा. खड़गे ने महापाप किया है. विपक्ष का विरोध करना अपनी जगह ठीक है, लेकिन इस स्तर की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती.
उन्होंने आगे कहा कि देश के Prime Minister अगर छोटे से दुकानदार से मिलते हैं और उनका सामान खरीदते हैं तो ममता बनर्जी उसे नाटक बताती हैं. छोटे व्यापारी के साथ Prime Minister मोदी का खड़ा होना उन्हें ठीक नहीं लगता है. सीएम ममता ने पूरे व्यापारी समुदाय का अपमान किया है. छोटा व्यापारी मेहनत से रोजगार करता है. देशभर के व्यापारी उनके इस बयान के खिलाफ हैं और बंगाल के व्यापारी ममता बनर्जी को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
BJP MP ने कहा कि पप्पू यादव विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं. महिला आयोग द्वारा पप्पू यादव को जो नोटिस दिया गया है, उन्हें इसका जवाब देना होगा. कानून अपना काम करेगा. कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं हो सकता. उन्हें यह बात समझनी होगी.
उन्होंने आबकारी नीति मामले में पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर कहा कि जस्टिस स्वर्णकांता ने निश्चित रूप से अपने कर्तव्यों का पूरी तरह निर्वहन किया है और केजरीवाल को उचित जवाब दिया है.
–
डीकेएम/डीकेपी