एनडीए नेताओं ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई, नीतीश कुमार की तारीफ

Patna, 14 अप्रैल . बिहार के Chief Minister पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी प्रदेश के नए सीएम बनेंगे. सम्राट चौधरी को Patna में एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है. एनडीए नेताओं ने जहां नए सीएम को शुभकामनाएं दी तो वहीं नीतीश कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा की.

Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सम्राट चौधरी को और साथ ही उन सभी भाजपा विधायकों को हार्दिक बधाई देता हूं, जिन्होंने सर्वसम्मति से उन्हें अपना नेता चुना है. हमारे नेता नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक बिहार के Chief Minister के रूप में कार्य किया. वे राजनीति में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का एक उदाहरण हैं.

Union Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का बिहार से विशेष लगाव रहा है और हाल के वर्षों में केंद्र Government द्वारा यहां किए गए विकास कार्य इसका जीवंत प्रमाण हैं.

सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है कि Government कैसे चलाई जाती है और बिहार में सुशासन कैसे स्थापित किया जा सकता है. हम सभी मिलकर बिहार और देश को विकसित बनाने के लिए काम करेंगे.

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यह हमारे लिए एक भावुक क्षण है. दो दशकों से अधिक समय तक बिहार और यहां की जनता को नीतीश कुमार के नेतृत्व का लाभ मिला है. अब जब वे केंद्रीय स्तर पर नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं, तो मैं अपनी और अपनी पार्टी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह एक भावुक पल है. लोग अलग-अलग तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन यह प्रकृति का नियम है-कोई जाएगा तो कोई आएगा. नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक सेवा की है. दिल्ली जाने के बाद भी वे बिहार की जनता की सेवा करते रहेंगे.

बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है और वे कल Chief Minister पद की शपथ लेंगे.

BJP MP धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि उपChief Minister के रूप में सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास के लिए जो काम किया है, अब वे राज्य को और आगे ले जाएंगे.

BJP MP राजीव प्रताप रूडी ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को लगा कि अब राजनीति में नई पीढ़ी को मौका देने का समय आ गया है. उन्होंने एक बड़ी Political जिम्मेदारी निभाई है. मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में राजनीति में जो भी होगा, वह उनके मार्गदर्शन में ही होगा.

BJP MP रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक दिन है. हम सब मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे.

मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि एनडीए नेता के रूप में सम्राट चौधरी का चयन निश्चित रूप से बिहार के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.

पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह हर भाजपा कार्यकर्ता के प्रयासों का नतीजा है कि सम्राट चौधरी को Chief Minister बनने का अवसर मिल रहा है.

जदयू नेता रामप्रीत मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने आज इस्तीफा दे दिया है और पूरा बिहार राज्य मायूस है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment