
New Delhi, 15 अप्रैल . बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को बिहार के 24वें Chief Minister के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में बिहार के और तेजी से विकास करने की उम्मीद जताई.
नीतीश कुमार ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज बिहार के नए Chief Minister के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.”
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “सम्राट चौधरी को बिहार के Chief Minister पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई. बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले Chief Minister के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं. Prime Minister Narendra Modi और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए जिस संकल्प भावना के साथ बिहार की जनता की दिन-रात सेवा कर रहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उसे और भी गति मिलेगी. साथ ही, एक सुरक्षित एवं विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में एनडीए की डबल इंजन Government और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगी.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बिहार के Chief Minister पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी और उनके साथ उप-Chief Minister के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव को बहुत-बहुत बधाई. बिहार की यह नई एनडीए टीम ऊर्जा और अनुभव का संगम है. Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में यह Government बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ राज्य के विकास को एक नई बुलंदी पर ले जाएगी. मैं बिहार की इस नई टीम को एक अत्यंत सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं.”
केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, ”बिहार के Chief Minister के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी का और उनके साथ उप-Chief Minister के रूप में शपथ ग्रहण करने पर विजय चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव का हृदय से अभिनंदन करता हूं. Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में और आपके नेतृत्व में बिहार और भी समृद्ध बनेगा एवं विकास की नई ऊंचाईयों को स्पर्श करेगा, यह मुझे विश्वास है. आपके यशस्वी कार्यकाल के लिए आपको अनेक शुभकामनाएं.”
बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई Government का गठन हो गया है. सम्राट चौधरी ने बिहार के Chief Minister के रूप में शपथ ली. Governor सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. वहीं, जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.
–
एसके/एबीएम