
Mumbai , 13 अगस्त . सलमान खान और संजय दत्त को एक साथ पर्दे पर देखने का अपना ही क्रेज है. दोनों जब भी किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आते हैं, फैंस की दिलचस्पी अपने आप बढ़ जाती है. अब एक बार फिर यह जोड़ी चर्चा में है लेकिन इस बार मामला किसी Bollywood फिल्म का नहीं बल्कि एक बड़े इंटरनेशनल एक्शन प्रोजेक्ट का है.
ग्लोबल एक्शन थ्रिलर ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर India में रिलीज हो चुका है. इसमें सलमान खान और संजय दत्त की खास मौजूदगी देखने को मिल रही है. ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
सलमान खान ने भी फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. फिल्म में सलमान और संजय दत्त का स्पेशल एक्शन अपीयरेंस है. हालांकि, दोनों फिल्म की कहानी में किस भूमिका में हैं, यह अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन ट्रेलर में उनकी मौजूदगी फैंस के बीच भी उत्सुकता बढ़ाती है.
अन्य स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म में मिस्र के मशहूर Actor करीम अब्देल अजीज और अहमद एज मुख्य भूमिका में हैं. India की तरफ से सलमान खान और संजय दत्त इस बड़े इंटरनेशनल कास्ट का हिस्सा हैं. इनके अलावा हॉलीवुड और यूरोप से मोनिका बेलुची, जियानकार्लो एस्पोसिटो और मार्टिन लॉरेंस जैसे नाम भी फिल्म से जुड़े हैं. वहीं तारा इमाद, नासिर अल-कसाबी और मैक्स हुआंग भी अहम कलाकारों में शामिल हैं.
ट्रेलर में शुरुआत से ही एक्शन देखने को मिलता है. कहानी के केंद्र में करीम अब्देल अजीज और अहमद एज नजर आते हैं, जबकि अलग-अलग हिस्सों में बाकी कलाकारों की झलक दिखाई देती है. तेज रफ्तार एक्शन, खतरनाक स्टंट और बड़े पैमाने पर शूट किए गए सीक्वेंस फिल्म को एक इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर वाला अंदाज देते हैं. सलमान और संजय की एंट्री इस पूरे माहौल में एक अलग ही रंग जोड़ती है.
‘7 डॉग्स’ के निर्देशन की जिम्मेदारी आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने संभाली है. यह वही निर्देशक जोड़ी है, जिसने हॉलीवुड की मशहूर ‘बैड बॉयज’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड और डाइ’ का निर्देशन किया है. इसका निर्माण सेला स्टूडियोज ने किया है. ‘7 डॉग्स’ 21 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
–
पीके/पीएम