
सोल, 13 अगस्त . दक्षिण कोरिया के President ली जे म्युंग की लोकप्रियता उनके पद संभालने के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. यह जानकारी Thursday को जारी एक सर्वे में सामने आई.
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, Monday से Wednesday तक किए गए ‘नेशनल बैरोमीटर सर्वे’ में ली की अप्रूवल रेटिंग 49 प्रतिशत रही. यह दो हफ्ते पहले हुए सर्वे की तुलना में चार प्रतिशत अंक कम है.
यह पहली बार है जब इस द्वि-साप्ताहिक सर्वे में उनकी लोकप्रियता 50 प्रतिशत से नीचे गई है. वहीं, उनके कामकाज को लेकर असंतोष 6 प्रतिशत अंक बढ़कर 43 प्रतिशत हो गया.
Government की रियल एस्टेट नीतियों को लेकर 56 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मौजूदा Government अच्छा काम नहीं कर रही है, जबकि 34 प्रतिशत लोगों ने इसके काम को सकारात्मक बताया.
सर्वे में यह भी सामने आया कि Government की ओर से हाल ही में पेश की गई प्रॉपर्टी टैक्स संशोधन योजना का 46 प्रतिशत लोगों ने समर्थन किया, जबकि 41 प्रतिशत लोग इसके खिलाफ थे.
जब लोगों से इस योजना के असर के बारे में पूछा गया, तो 55 प्रतिशत का मानना था कि इससे ‘जिओन्से’ और मासिक किराए की कीमतें बढ़ जाएंगी. 27 प्रतिशत लोगों को लगा कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, जबकि 8 प्रतिशत ने किराए में कमी आने की उम्मीद जताई. ‘जिओन्से’ दक्षिण कोरिया की एक खास किराया व्यवस्था है, जिसमें किरायेदार शुरुआत में बड़ी रकम जमा करते हैं, जो लीज खत्म होने पर पूरी वापस कर दी जाती है.
इसी सर्वे में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) का समर्थन 40 प्रतिशत पर स्थिर रहा, जबकि मुख्य विपक्षी पीपल पावर पार्टी (पीपीपी) का समर्थन दो प्रतिशत अंक बढ़कर 23 प्रतिशत हो गया.
डेमोक्रेटिक पार्टी को 20 वर्ष या उससे कम उम्र के युवाओं को छोड़कर सभी आयु वर्गों में पीपल पावर पार्टी से अधिक समर्थन मिला. इसी तरह, दक्षिण-पूर्वी शहर डेगू और नॉर्थ ग्योंगसांग प्रांत को छोड़कर सभी क्षेत्रों में भी डीपी को अधिक समर्थन मिला.
Tuesday को President ली जे म्युंग ने दोहराया कि राज्य का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके जीवन की रक्षा करना है.
उन्होंने यह बात देश के पहले ऐसे अस्पताल के उद्घाटन समारोह में कही, जो विशेष रूप से फायरफाइटर्स और अन्य आपातकालीन सेवा कर्मियों के इलाज के लिए बनाया गया है. ली ने कहा कि राज्य का पहला कर्तव्य अपने लोगों के जीवन और सुरक्षा की रक्षा करना है. दुर्घटनाओं और आपदाओं के समय फायरफाइटर्स इस जिम्मेदारी को निभाने में सबसे आगे रहते हैं. उनकी मेहनत की वजह से आम लोग सुरक्षित और शांति से अपना दैनिक जीवन जी पाते हैं.
नॉर्थ चुंगचेओंग प्रांत के उमसेओंग में स्थित नेशनल फायर हॉस्पिटल देश का पहला ऐसा सामान्य अस्पताल है, जो खास तौर पर फायरफाइटर्स और अन्य प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले कर्मियों के इलाज और उनके पेशे से जुड़ी स्वास्थ्य जरूरतों पर शोध के लिए समर्पित है.
यह अस्पताल जून में शुरू हुआ था और फायरफाइटर्स, Police अधिकारियों, उनके परिवारों तथा स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है.
President ने फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह नेशनल फायर हॉस्पिटल आपके लिए ऐसा भरोसेमंद स्थान बनेगा, जो आपकी जरूरतों को अच्छी तरह समझे और आपका बेहतर इलाज करे.”
ली ने कहा कि यह अस्पताल नॉर्थ चुंगचेओंग प्रांत में क्षेत्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के केंद्र के रूप में भी काम करेगा. उन्होंने इसके लिए Government की ओर से जरूरी सहायता और निवेश का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि वह देश, जहां सबसे खतरनाक जगहों पर जाकर लोगों की जान बचाने वाले नायकों को सुरक्षा और सम्मान मिलता है, वास्तव में एक आदर्श देश होता है.”
–
एवाई/पीएम