एस जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री ने म्यूनिख में की मुलाकात; द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गति को दिखाया

New Delhi/ओटावा, 16 फरवरी . कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की. सितंबर 2025 के बाद से यह उनकी पांचवीं मुलाकात थी. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में लगातार प्रगति पर जोर दिया.

कनाडा Government ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा, “विदेश मंत्री अनीता आनंद ने जर्मनी में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के मौके पर India के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात की.”

बयान में आगे कहा गया, “सितंबर 2025 के बाद से मंत्रियों के बीच यह पांचवीं मीटिंग है, जो कनाडा-India के संबंध में बढ़ती रफ्तार को दिखाती है, जो 75 साल से ज्यादा पुराने राजनयिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर बनी है. मंत्रियों ने एनर्जी, तकनीक और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की.”

India की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर जोर देते हुए कनाडाई Government ने प्रेस रिलीज में कहा, “मंत्री आनंद ने दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के नाते कनाडा के लिए एक साझेदार के तौर पर India की अहमियत पर ध्यान दिया.” दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बिजनेस, उद्योग और श्रमिक के लिए साझा तकनीकी फायदों और साझेदारी के बड़े मौकों की पुष्टि की.”

दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2025 में घोषित कनाडा-India संबंधों के लिए जॉइंट रोड मैप पर हुई ठोस प्रगति पर भी जोर दिया और रोड मैप की प्राथमिकताओं को लागू करके संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक मजबूती और स्थिरता के लिए कनाडा-India व्यापार को बढ़ाने और उसमें विविधता लाने के लिए अपना वादा दोहराया.

कनाडा के विदेश मंत्रालय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “विदेश मंत्री आनंद अपने भारतीय समकक्ष डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर को #एमएससी2026 में कनाडा-India संबंध और उनकी साझा रुचियों को आगे बढ़ाने के लिए आगे के काम पर चर्चा करने के लिए देखकर खुश हुईं.”

वहीं एस. जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ बैठकर बातचीत करके बहुत अच्छा लगा. भारत-कनाडा के संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं.”

यह उच्च स्तरीय बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब उम्मीद है कि कनाडा के Prime Minister मार्क कार्नी मार्च के पहले हफ्ते में India का दौरा करेंगे. कनाडा में India के हाई कमिश्नर, दिनेश Patnaयक ने संकेत दिया है कि पीएम कार्नी इस यात्रा के दौरान यूरेनियम, एनर्जी, जरूरी मिनरल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.

केके/एएस

Leave a Comment