
New Delhi, 15 अप्रैल . बिहार के Chief Minister के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेने पर राजद सांसद मनोज झा ने अपनी बातें रखी. उन्होंने से बात करते हुए कहा कि उनको शुभकामनाएं. मेरे हिसाब से उनके पूरे Political जीवन का आधे से ज्यादा हिस्सा राजद रहा है.
मनोज झा ने आगे कहा कि उनके पास अनुभव है. लेफ्ट को छोड़ दिया जाए तो बिहार के सभी दलों में उन्होंने काम किया है. इस अनुभव के आधार पर बिहार को उपनिवेश की तरह ट्रीट नहीं करने पर काम करें. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले भी कहा था कि बिहार की चुनौतियां हैं. बिहार का युवा क्या सोचता है, उसकी आकांक्षाएं क्या हैं, बिहार की महिला क्या सोचती है, बिहार के आम लोग क्या सोचते हैं? उन्होंने कहा कि कितना भी दबाव हो, न्याय और सौहार्द न बिगड़े.
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर राजद सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर किसी का विरोध है क्या? 2023 में ही पास किया गया था. हमारी जैसी पार्टियों ने मांग की थी कि कोटा विद इन कोटा. पता नहीं मायावती का इस पर क्या रुख है? उन्होंने कहा कि परिसीमन पर कोई मसौदा नहीं है.
मनोज झा ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच Pakistan मध्यस्थता कर रहा था. नतीजे नहीं आए, लेकिन उसके बाद ऐसा तो नहीं है कि युद्ध में तेजी आई हो. दोनों ही पक्ष जान रहे हैं कि इस युद्ध का वैश्विक असर क्या होगा. इस युद्ध का हम पर भी असर दिख रहा है. दुनिया का कोई भी देश महफूज नहीं है. इसमें शांति की पहल बेहद आवश्यक है.
वहीं, बिहार में नई Government के गठन पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज सम्राट चौधरी ने Chief Minister पद की शपथ ली, और हमारे दो कैबिनेट सदस्यों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली. बिहार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा.
विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी को संगठन और शासन का बहुत अनुभव है. उन्होंने अच्छा काम किया है. आगे भी, बिहार में उनके नेतृत्व में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए Government की योजनाओं को जमीन पर लाने का काम किया जाएगा. पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन में बिहार भी योगदान देगा.
–
एसडी/एबीएम