
कटरा, 26 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मां की आराधना करते हुए मैंने प्रार्थना की कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश तरक्की करे, आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि देश खुशहाल रहे, समृद्ध रहे, मां से मैंने यही प्रार्थना की.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि जम्मू एयरपोर्ट और कटरा में भारतीय जनता पार्टी परिवार, विशेषकर महिला मोर्चा की बहनों ने जो आत्मीय स्वागत किया, उससे मन भावविभोर हो गया. आप सभी के स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं.
उन्होंने लिखा कि मां वैष्णो देवी का पावन धाम अनंत आस्था, शक्ति और भक्ति का केंद्र है. आज मां के दरबार में दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा. त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान मां जगदंबा अपने भक्तों पर सदा कृपा बरसाती हैं. मां से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद बना रहे. जय माता दी.
Chief Minister कार्यालय की ओर से भी जानकारी दी गई कि दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता आज माता वैष्णो देवी मंदिर के पवित्र धाम में दर्शन के लिए कटरा पहुंचीं.
इससे पहले रेखा गुप्ता ने 31 जनवरी को सिद्धपीठ माता योगमाया मंदिर में पूजा की और गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी में मत्था टेका था. Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि माता योगमाया शक्ति, संरक्षण और धर्म की दिव्य चेतना हैं, जिनकी कृपा से यह नगर सदियों से आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा पाता रहा है. मां से प्रार्थना है कि हर परिवार के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और मंगल का प्रकाश बना रहे.
सीएम ने पावन गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी में मत्था टेककर गुरु साहिब को नमन किया था. ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा था कि गुरु साहिब की कृपा से समाज में सेवा, समर्पण और समानता की भावना निरंतर बढ़ती रहे, यही प्रार्थना है. आज हम सब सप्तम पातशाह गुरु हर राय साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व भी मना रहे हैं. इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.
–
एसडी/वीसी