
चंडीगढ़, 30 अप्रैल . पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Thursday को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर अड्डा मानावाला के पास कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.
डीजीपी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी Dubai में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था. इस हैंडलर की पहचान सुल्तानविंड निवासी अंतरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पहले से ही नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में वांछित है.
Police के अनुसार, यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है और पंजाब में नशे की सप्लाई करने में संलिप्त रहा है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही है.
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत First Information Report दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है. Police अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है. बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है.
इससे पहले पंजाब Police ने 23 अप्रैल को सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 915 ग्राम ‘आइस’ (मेथैम्फेटामाइन), पांच पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए थे. Police के मुताबिक गिरोह में संलिप्त लोग Pakistan में बैठे लोगों के संपर्क में थे और उन्हें अपने यहां से हथियार व नशीले पदार्थों की आपूर्ति किया करते थे. इसके बाद Police ने इस गिरोह को चिह्नित कर इसमें संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
Police ने बताया कि इस कार्रवाई से पहले इस मामले को लेकर गेट हकीमा Police स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. अब आगे इस गिरोह को कैसे पूरी तरह से खत्म किया जाए. इस दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाए जाएंगे. Police का कहना है कि इस गिरोह को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, जिसके तहत मौजूदा समय में काम किया जा रहा है. इस गिरोह में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.
–
एसएके/वीसी