भवानीपुर से चुनाव हारेंगी ममता बनर्जी, बंगाल में भाजपा की सरकार पक्की: आरपी सिंह

कोलकाता, 26 अप्रैल . भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने Sunday को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि भवानीपुर सीट से Chief Minister ममता बनर्जी इस बार चुनाव हार जाएंगी और बंगाल में भाजपा की Government बनना सुनिश्चित है.

आरपी सिंह Sunday को भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में शामिल हुए. सभा में भारी भीड़ देखने को मिली.

से बातचीत में भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि भवानीपुर में आज की रैली ने यह साबित कर दिया है कि ममता दीदी इस बार हारेंगी. ममता दीदी भवानीपुर से चुनाव नहीं जीत रही हैं. सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर से बहुत अच्छे अंतर से जीत रहे हैं. लोग उन्हें भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा ममता बनर्जी पर दिए बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ममता बनर्जी को कवर फायर दे रहे हैं. अंत में दोनों एक ही हैं. बंगाल की जनता राहुल गांधी और ममता बनर्जी को वोट न देकर भाजपा को वोट दे.

उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा बंगाल में Government बनाने जा रही है. यहां का गुंडाराज और जंगलराज खत्म होने वाला है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि मैं भी पश्चिम बंगाल गया था. वहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और लोगों में भारी गुस्सा है. यह बात पहले चरण के मतदान प्रतिशत से साफ झलकती है और निश्चित रूप से भाजपा ही Government बनाने जा रही है.

उन्होंने कहा कि बिहार में लालू यादव का जंगलराज देखा था. ममता के गुंडाराज ने लालू के जंगलराज को भी पीछे छोड़ दिया है, लेकिन इस बार बंगाल में जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा की Government बनेगी.

बंगाल का रण जीतने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. दिल्ली से BJP MPों और विधायकों को दूसरे चरण के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए भेजा गया है. विधायकों, सांसदों के अलावा भाजपा के प्रवक्ताओं ने भी मोर्चा संभाला हुआ है.

23 अप्रैल को बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत वोटिंग हुई. अब दूसरे चरण के लिए बची हुई 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment