
New Delhi, 21 जून . देशभर में री-नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. करीब 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया और परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई.
उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में अभ्यर्थियों ने कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश किया. इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दीं. उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि नीट परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल तरीके से आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि Government की स्पष्ट प्रतिबद्धता है कि किसी भी परिस्थिति में युवाओं और छात्रों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा.
वहीं कर्नाटक के Bengaluru में भाजपा विधायक और पूर्व उपChief Minister सी.एन. अश्वथ नारायण ने कहा कि परीक्षा के पुनः आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. उन्होंने कहा कि Government ने इस प्रक्रिया को बेहद गंभीरता से लिया है और कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं ताकि परीक्षा पूरी तरह त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सके.
Bengaluru से BJP MP तेजस्वी सूर्या ने भी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि छात्रों ने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है और वे आशा करते हैं कि सभी अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन के साथ सफलता हासिल करें.
Maharashtra के भिवंडी में पहली बार री-नीट यूजी के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2,424 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं. इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल भी देखने को मिली. परीक्षा अवधि में एक मस्जिद ने सभी धर्मों के अभिभावकों और परिजनों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए. दारुल उलूम भिवंडी के अध्यक्ष रईस अहमद नदवी ने इस पहल और आगंतुकों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी.
Madhya Pradesh के इंदौर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई. एसीपी प्रीति विजय तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की पहली परत पहले ही तैनात कर दी गई है. सशस्त्र Police बल की निगरानी में परीक्षा सामग्री को बैंक से सुरक्षित तरीके से विभिन्न केंद्रों तक पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि Police आयुक्त के मार्गदर्शन और सभी डीसीपी के निर्देशों के अनुसार पूरी सुरक्षा योजना तैयार की गई है.
देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजामों और प्रशासनिक सतर्कता के बीच री-नीट यूजी 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जा रही है.
–
वीकेयू/एएस