
Mumbai , 22 अगस्त . Actress रसिका दुग्गल ने भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में ‘बेस्ट एक्ट्रेस (सीरीज)’ का पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान हासिल किया है. Saturday को Actress ने social media के माध्यम से अपनी मेलबर्न जर्नी के बारे में बताया.
Actress रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर मेलबर्न फिल्म फेस्टिव की कुछ झलकियां शेयर कीं. इसमें उनके साथ Actress रेखा, रानी मुखर्जी और Actor विजय शामिल हैं. इसके साथ ही स्टेज पर पुरस्कार लेते हुए भी तस्वीर नजर आ रही है.
Actress ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फिल्म फेस्टिवल में यादगार पलों के बारे में बताया. साथ ही, क्लासिक उमराव जान देखने के अनुभव को याद किया और रानी मुखर्जी के बारे में एक इमोशनल किस्सा शेयर किया.
लिखा, “लंबी फ्लाइट्स, एक के बाद एक इवेंट्स जल्दी-जल्दी में किया गया मेकअप, मेरा कैमरा खुद कहता है कि अपना लेंस साफ करो और हेडफोन कभी मिलता ही नहीं. इन सबके बावजूद मुझे हैरान होती है कि मैं हमेशा आईएफएफएम से इंसपायर्ड होकर लौटती हूं. मुझे एहसास होता है कि पागलपन भरी जिंदगी वाकई में जीने लायक है.
Actress ने आगे फिल्म प्रोड्यूसर मिटू भौमिक लांगे और स्टाइलिश नताशा समेत पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया. साथ ही, बताया कि Actress रेखा कि फिल्म उमराव का असर आज भी बरकरार है. उन्होंने लिखा, “रेखा जी और ऐसी ऑडियंस के साथ फिल्म उमराव जान देखना, जो फिल्म के डायलॉग पूरे कर रही थी और गानों के साथ गा रही थी. एक फिल्म का 45 साल बाद भी ऐसा असर हो सकता है.
Actress ने आगे रानी मुखर्जी की कहानी के बारे में बताते हुए लिखा, “रानी मुखर्जी को स्कूल के एक नाटक में शकुंतला के रोल के लिए कास्ट न होने की एक खूबसूरत कहानी सुनाते हुए सुनना – जिससे मैं पूरी तरह से जुड़ पाई. पता चला हम सबकी एक शकुंतला वाली कहानी है और जाहिर है, दिल्ली क्राइम सीरीज के लिए अवॉर्ड जीतना भी मेरे लिए खास था.”
–
एनएस/डीएससी